राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘‘मिर्जिया’’ से हिंदी फिल्म जगत में कदम रख रही सैयामी खेर का संबंध भी फिल्मी खानदान से ही है. वह पचास के दशक की चर्चित अदाकारा उषा किरण की पोती और अभिनेत्री तन्वी आजमी की भतीजी है. जबकि शबाना आजमी उनकी मौसी हैं.

मशहूर प्रेम कथा ‘‘मिर्जा साहिबान’’ पर आधारित फिल्म ‘‘मिर्जिया’’ में सैयामी खेर ने साहिबान के अलावा वर्तमान समय की लड़की शुचि का भी किरदार निभाया है. शुचि, साहिबान की प्रेरम कहानी सुनकर प्रभावित होती है. यानी कि साहिबान व शुचि दोनों अपने अपने प्रेमी से प्यार करती हैं. कहने का अर्थ यह है कि सैयामी खेर ने फिल्म ‘मिर्जिया’ में रोमांटिक किरदार निभाया है.

साहिबान और शुचि की तरह सैयामी खेर निजी जिंदगी में भी काफी रोमांटिक हैं. इस बात को उन्होने ‘‘सरिता’’ पत्रिका से खास बातचीत के दौरान स्वीकार करते हुए कहा- ‘‘देखिए, प्यार न हो तो जिंदगी ही नहीं चलती. मैं बहुत रोमांटिक हूं. प्यार कई तरह का होता है. लड़के व लड़की बीच जो प्यार होता है, वह एक टाइप का प्यार होता है. पर प्यार दादी या कुत्ते से भी हो सकता है. आजकल की युवा पीढ़ी को प्यार की परिभाषा समझ में नहीं आ रही है, इसलिए रिश्ते टूट रहे हैं. इनके बीच झगड़े बढ़ गए हैं. अब दया व प्यार का इक्वेशन कम हो रहा है.’’

जब हमने सैयामी खेर से कहा-‘‘यानीकि वर्तमान पीढ़ी प्यार को नहीं समझ पा रही है?’’इस पर सैयामी खेर ने विस्तार से बात करते हुए यह भी बताया कि एक बार शबाना आजमी की मम्मी शौकत आजमी ने उनसे क्या कहा था. सैयामी खेर ने कहा-

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...