इन दिनों बौलीवुड में खबरें गर्म हैं कि जॉन अब्राहम के लिए ‘‘विक्की डोनर’’ और ‘‘मद्रास कैफे’’ जैसी फिल्मों का सृजन करने वाले फिल्मकार शूजीत सरकार के साथ उनकी अनबन हो गयी है. जब से यह खबर बौलीवुड में फैली है, तब से लोग काफी आश्चर्य भी व्यक्त कर रहे हैं. पर इस तरह की खबरे फैलने की वजहें भी हैं. सर्वविदित है कि बतौर निर्देषक शूजीत सरकार की पहली फिल्म ‘‘यहॉं’’ 2005 में रिलीज हुई थी. उसके बाद उन्होने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘‘श् बाइट’’ बनाने का असफल प्रयास किया. पर जब फिल्म ‘यहॉ’ के रिलीज होने के पूरे सात साल बाद 2012 में जॉन अब्राहम व शूजीत सरकार एक साथ आए, तो शूजीत सरकार ने जॉन अब्राहम के लिए सफलतम फिल्म ‘‘विक्की डोनर’’ निर्देशित की.

इसके बाद जॉन अब्राहम ने शूजीत सरकार के साथ मिलकर 2013 में फिल्म ‘‘मद्रास कैफे’’ का निर्माण किया, जिसका निर्देशन शूजीत सरकार ने ही किया था. इस फिल्म को काफी सराहा गया. इस फिल्म के बाद उम्मीद थी कि जॉन अब्राहम और शूजीत सरकार की जोड़ी कई बेहतरीन फिल्में लेकर आएगी. मगर अफसोस उसके बाद जॉन अब्राहम ने निशिकांत कामत के साथ हाथ मिलाया तो वहीं शूजीत सरकार ने अमिताभ बच्चन के साथ हाथ मिलाकर सफलतम फिल्म ‘‘पीकू’’ बना डाली.

इतना ही नहीं अब शूजीत सरकार और अमिताभ बच्चन मिलकर फिल्म ‘‘पिंक’’ का निर्माण कर रहे हैं. जिसकी शूटिंग हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुई. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ तापसी पन्नू भी अभिनय कर रही हैं. तो क्या वास्तव में शूजीत सरकार और जॉन अब्राहम के रास्ते अलग हो गए हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...