बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का कहना है कि वह हिन्दी फिल्मों में व्यस्क कॉमेडी करने में असहज महसूस करती हैं. अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस नरगिस की आने वाली अगली फिल्म हाउसफुल सीरीज की तीसरी फिल्म है. वह भारत में अब इस शैली की फिल्मों में काम करने को इच्छुक नहीं हैं.

नरगिस ने बताया, मैं व्यस्क या सेक्स कॉमेडी फिल्में नहीं करूंगी. भारत में हास्य की भावना भी काफी अलग है. अगर आप अमेरिका या जर्मनी या लंदन जाएंगे तो लोगों में अलग हास्य की भावना मिलेगी. ऐसे में मैं व्यस्क या सेक्स कॉमेडी फिल्म अमेरिका में कर सकती हूं लेकिन भारत में नहीं.

अंग्रेजी व्यस्क कॉमेडी फिल्मों को बाजार में देखते हुए हिन्दी फिल्म निर्माताओं ने 'ग्रांड मस्ती', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'मस्तीजादे' और अन्य फिल्मों जैसे व्यस्क कॉमेडी फिल्मों के निर्माण का भी प्रयास किया.

नरगिस ने बताया कि उन्होंने अभी तक हिन्दी में कोई व्यस्क कॉमेडी फिल्म नहीं देखी है. साजिद-फरहाद निर्देशित 'हाउसफुल 3' फिल्म में वह अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और लीजा हेडन के साथ नजर आने वाली हैं.

 

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...