बौलीवुड में गैर फिल्म परिवार से आने वाली प्रतिभाओं को काफी संघर्ष करना पड़ता है. मगर मूलतः गोरखपुर निवासी और सीरियल ‘‘बेहद’’ में मॉडल के किरदार में नजर आ रही अदाकारा काया शर्मा का मानना है कि यदि इंसान के अंदर प्रतिभा हो, कुछ कर गुजरने की चाहत हो, संघर्ष करने का माद्दा हो और मेहनत से दिल न चुराना हो, तो सफलता उसके कदम चूम सकती है.

बचपन से ही अभिनय व नृत्य की शौकीन काया शर्मा महज एक वर्ष पहले बौलीवुड में कुछ बनने का सपना लिए गोरखपुर से मुंबई पहुंची थी. उस वक्त उन्हें लोगा ने काफी डराया था कि यहां सफलता नहीं मिलेगी, सिर्फ शोषण होगा, वगैरह वगैरह. मगर काया शर्मा ने अपने इरादे पर अडिग रहते हुए मुंबई में पृथ्वी थियेटर में तीन सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटकों में अभिनय किया. फिर वह ‘एबीएसएस थियेटर’ ग्रुप से जुड़ गयीं. उनका मानना है कि रंगमंच एक ऐसा प्लेटफार्म है,जिससे जुड़े रह कर अभिनय में निखार आता है.थियेटर से जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीखने में उन्हे आनंद की अनुभूति होती है.

थिएटर की वजह से ही काया शर्मा को छोटे परदे पर ‘‘जी टीवी’’ के सीरियल ‘‘फियर फाईल्स’’ में अभिनय करने का मौका मिला. इन दिनों वह जौहर दिखा चुकी हैं. वर्तमान समय में सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘बेहद’ में मॉडल की भूमिका में उन्हें पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा स्टार परिवार अवार्ड शो में भी अपनी अदा का जलवा बिखेर चुकी हैं. साथ ही समय-समय पर व्यावसायिक विज्ञापन में भी नजर आती रहती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...