‘‘कभी खुशी कभी गम’’ से लेकर ‘एक मैं और एक तू’ तक करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ‘‘धर्मा प्रोडक्शन’’ के लिए करीना कपूर का नाम घरेलू अभिनेत्री के रूप लिया जाता रहा है. यानि कि करीना कपूर हमेशा से करण जौहर की पसंदीदा अदाकारा रही हैं, लेकिन करण जौहर कैंप में आलिया भट्ट के प्रवेश करते ही करण जौहर व करीना कपूर के बीच दूरियां बढ़ गयी थीं. करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ‘‘धर्मा प्रोडक्शन’’ की फिल्मों मे आलिया भट्ट नजर आने लगी थीं. बौलीवुड में भी चर्चाएं होने लगी थीं कि करण जौहर कैंप में करीना कपूर का स्थान आलिया भट्ट ने ले लिया है.

लेकिन पूरे पांच वर्ष बाद करण जौहर कैंप में करीना कपूर की वापसी होने जा रही है. करण जौहर कैंप की माने तो करीना कपूर मां बनने के बाद अपने करियर की शुरूआत करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ‘‘धर्मा प्रोडक्शन’’ की फिल्म से करने वाली हैं, जबकि कुछ सूत्र दावा कर रहे हैं कि करीना कपूर खान पहले सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग करेंगी, उसके बाद वह करण जौहर की फिल्म के लिए शूटिंग करेंगी. सूत्रों की माने तो करीना कपूर ने फिल्म की कहानी व पटकथा को पढ़कर हामी भरी है. इस माह के अंत तक अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो जाएंगे, पर करीना कपूर खान साल 2018 की शुरूआत में ही शूटिंग शुरू करेंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...