अभिनेता इरफान खान को अपनी फिल्म 'मदारी' के साथ उसी दिन रिलीज हो रही मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'T3N' को लेकर कोई चिंता नहीं है.

इरफान का कहना है कि दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों की संख्या बड़ी मात्रा में मौजूद है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय के लिए प्रशंसा पा चुके अभिनेता को पिता और बेटे के अटूट रिश्ते को दर्शाने वाली फिल्म 'मदारी' में देखा जाएगा.

इसके साथ ही दूसरी ओर तीन लोगों की भावयुक्त सफर को दर्शाती फिल्म 'T3N' में अमिताभ को मुख्य किरदार में देखा जाएगा. ये दोनों ही फिल्में 10 जून को रिलीज हो रही हैं.

'पीकू' फिल्म के सह-कलाकार अमिताभ के प्रति सम्मान दर्शाते हुए इरफान ने कहा कि वह दिग्गज अभिनेता के काम को देखते हुए ही बड़े हुए हैं.

इरफान ने अपने बयान में कहा, ‘‘वह काफी बड़े और वरिष्ठ व्यक्ति हैं और मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं. हमारे दर्शकों की संख्या काफी बड़ी है, जो दोनों फिल्मों के लिए पर्याप्त है.’’

निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म 'मदारी' में जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में हैं. कोलकाता में बनी फिल्म 'T3N' में अमिताभ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...