‘‘जाना ना दिल से दूर’’, ‘‘साडा हक’’, ‘‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’’ सहित कई सीरियलों मे अभिनय करने के बाद अब अभिनेत्री आराधना उप्पल एक वेब सीरीज में ‘गे’ बच्चे की मां का किरदार निभा रही हैं. जी हां! रमन हांडा की कंपनी ‘‘नाटक इंटरटेनमेंट’’ के बैनर तले बन रही वेब सीरीज ‘‘नो कास्टिंग नो काउच वनली वाउच’’ में आराधना उप्पल ‘गे’ बच्चे की मां का किरदार निभाते हुए काफी उत्साहित हैं.

जब आराधना उप्पल से हमारी बात हुई, तो हमने उनसे पूछा कि उन्हे किस बात ने इस तरह का किरदार निभाने के लिए प्रेरित किया. इस पर आराधना उप्पल ने कहा -‘‘इसकी मूल वजह यह है कि मेरे कई ‘गे’ दोस्त हैं, जिन्हे इंडस्ट्री में गलत समझा गया. इस वेब सीरीज में इस तरह का किरदार निभाते हुए मैं हर इंसान को समझाना चाहती हूं कि ‘गे’ इंसान आम इंसानों से इतर नहीं होते हैं. हर आम इंसान की तरह ‘गे’ इंसान के अंदर भी भावनाएं होती हैं. वह भी उन्ही की तरह काम कर सकते हैं. मेहनत कर सकते हैं. अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकते हैं.’’

जब हमने आराधना उप्पल से पूछा कि छोटे परदे के सीरियलों के लिए अभिनय करना और वेब सीरीज में अभिनय करने में वह क्या अंतर महसूस करती हैं. तो आराधना उप्पल ने कहा-‘‘वेब सीरीज के लिए शूटिंग करने का अर्थ परिवार के साथ षूटिंग करना रहा, जहां हम किरदार को लेकर ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं. जबकि छोटे परदे यानी कि टीवी सीरियल में अभिनय करते समय हम पारिश्रमिक राशि के लिए ही काम करते हैं. वहां हमारे किरदार मोनोटोनस होते हैं. वेब सीरीज में हर कलाकार अपने किरदारों को लेकर प्रयोग कर सकता है.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...