शीना वोरा मर्डर आधारित निर्माता अवध शर्मा की फिल्म ‘‘एक कहानी जूली की’’ से पहली बार बडे़ परदे पर हीरोईन बनकर आ रही अभिनेत्री राखी सावंत कुछ दिनो से काफी उत्साहित थी. लेकिन अब वह और उनकी फिल्म के निर्माता अवध शर्मा, ‘‘केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड’’ और इसके चेयरमैन पहलाज निहलानी के खिलाफ आग उगल रहे हैं. इसकी मूल वजह यह है कि ‘केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड’’ ने उनकी फिल्म ‘‘एक कहानी जूली की’’ को कुछ कट्स के साथ ‘ए’ प्रमाणपत्र प्रदान किया है. अवध शर्मा का आरोप है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने उनकी फिल्म के प्रोमो व ट्रेलर में जिन संवादो को पारित कर ‘यूए’ प्रमाण पत्र दिया था, जो संवाद फिल्म के प्रोमो व ट्रेलर में ‘यूए’ प्रमाणपत्र के साथ चल रहे हैं, उन्हीं संवादों को अब ‘ए’ प्रमाणपत्र के साथ काटने के लिए कैसे कह सकते हैं.

जबकि अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राखी सावंत कहती हैं-‘‘मुझे पहलाज निहलानी और सेंसर बोर्ड से बहुत नाराजगी है. मैं कोई सनी लियोनी नही हूं कि आप मेरी फिल्म को ‘ए’ सर्टीफिकेट दे दें. सनी लियोनी ने जितनी नग्नता परदे पर दिखायी है, जितने किसिंग सीन किए हैं, उतने मैंने नहीं किए हैं. हमारी फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ में जो भी सीन हैं, वह भारतीय जनता का लिहाज करते हुए रखे गए हैं. हमने तो खुद एक लक्ष्मण रेखा बना रखी है. मेरी फिल्म लोग पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. मेरी समझ में नहीं आता कि सेंसर बोर्ड की इतनी हिम्मत कैसे हो गयी कि उन्होंने राखी सावंत की फिल्म है, इसलिए ‘यूए’ के लिए 34 कट दे दिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...