इन दिनों सरकार महिला सशक्तिकरण की बड़ी बड़ी बातें कर रही है, तो दूसरी तरफ कनाडियन पार्न स्टार सनी लियोन भारतीय फिल्मों में अभिनय करते हुए अपनी एक अलग ईमेज बनाने की कोशिश के साथ साथ यह प्रचारित करने में लगी हुई हैं कि उन्होने भारत में सेक्स एज्यूकेशन को बढ़ावा देने का काम किया है. इन दिनों सनी लियोन कई स्तर पर काम कर रही हैं. एक तरफ वह अपने उपर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनवा रही हैं, तो दूसरी तरफ वह चाहती हैं कि उन पर हिंदी में बायोपिक फिल्म बने. तीसरी तरफ वह अमरीकन अखबार में अपने पक्ष में बड़े बडे़ लेख लिखवा रही हैं. एक अमरीकन अखबार में सनी लियोन के बारे में छपा है कि सनी लियोन की वजह से अब भारत में सेक्स शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है. तो चौथी तरफ वह दावा कर रही है कि बालीवुड में उनसे बेहतरीन अभिनेत्री कोई नहीं है. उनका दावा है कि वही एकमात्र सही मायनों मे एक प्रोफेशनल कलाकार है.

सनी लियोन के बिंदासपन के चलते उन्हे कोई जवाब नहीं दे रहा है. जिस तरह से बड़े बड़े कलाकारों की फिल्में बाक्स आफिस पर दम तोड़ रही हैं, उसके चलते शाहरुख खान, आमिर खान, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बड़े कलाकार सनी लियोन को अपनी फिल्म के साथ जोड़ रहे हैं, सभी को लग रहा है कि अब उन्हे अपने करियर की नैय्या पार करने के लिए सनी लियोन के ग्लैमर की जरुरत है.

मगर आइटम गर्ल से फिल्म ‘‘एक कहानी जूली की’’ से हीरोईन बन गयी राखी सावंत को सनी लियोन फूटी आंख भी पसंद नहीं हैं. राखी सावंत की नजर में सनी लियोन की मंशा भारत की हर लड़की को नग्नता की ओर प्रेरित करना है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...