2016 में ‘तुम बिन 2’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘कहानी 2’ सहित लगभग सभी सिक्वअल फिल्मों का बाक्स आफिस पर बहुत बुरा असर हुआ. पर सिक्वअल फिल्मों का निर्माण लगातार जारी है. 2017 में भी कई सिक्वअल फिल्में आनी हैं. जिनमें से ‘सरकार 3’, ‘कमांडो 2’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘नाम शबाना’ सहित चार सिक्वअल फिल्में तो मार्च माह में सिनेमा घर में पहुंचने वाली हैं.

कमांडो 2

3 मार्च 2017 को विपुल अमृत लाल शाह द्वारा ‘सनसाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले निर्मित व देवेन भोजानी निर्देशित फिल्म ‘‘कमांडो 2’’ प्रदर्शित होगी. यह 2013 की सफल फिल्म ‘‘कमांडो’’ की सिक्वअल है. एक्शन प्रधान इस फिल्म में मुख्य भूमिका विद्युत जामवाल की है. मजेदार बात यह है कि देवेन भोजानी की पहचान हास्य अभिनेता के रूप में है. पर पहली बार वह एक एक्शन प्रधान फिल्म निर्देशित कर रहे हैं. इसमें अदा शर्मा, फ्रेडी दारूवाला, ठाकुर अनूप सिंह, ईशा गुप्ता व आदिल हुसेन की भी अहम भूमिकाएं हैं.

बद्रीनाथ की दुल्हनिया

2014 में प्रदर्शित ‘‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ की सिक्वअल फिल्म ‘‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’’ में एक बार फिर आलिया भट्ट और वरूण धवन की जोड़ी नजर आएगी. 10 मार्च को प्रदर्शित होने वाली यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जो कि ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सिक्वअल है. फिल्म के अन्य कलाकार हैं- गौहर खान, गौरव पांडे, अनमोल जैन, श्वेता बसु प्रसाद, गिरीश कनार्ड और अनुपम खेर. मगर गत वर्ष सिक्वअल फिल्मों को जो हश्र हुआ, उससे घबरकार वरूण धवन इसे सिक्वअल फिल्म नही मानते हैं. 

सरकार 3

17 मार्च 2017 को प्रदर्शित होने वाली राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘‘सरकार 3’’ उनकी पिछली फिल्मों ‘सरकार’ का सिक्वल है. राजनीतिक अपराध पर आधारित रोमांचक फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्राफ, मनोज बाजपेयी, रोनित राय, यामी गौतम, पराग त्यागी, रोहिणी हट्टंगड़ी और अमित साध अभिनय कर रहे हैं. इसका निर्माण अलुम्बरा एंटरटेनमेंट और वेव सिनेमा कर रहा है. जबकि इस फिल्म को ‘इरोज इंटरनेशनल’ प्रस्तुत कर रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...