दो साल पहले सात फेरो के बंधन में बंधे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि बौलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले बिपाशा अस्पताल के सामने नजर आई थीं. इसके बाद से लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होनें के कयास लगाने शुरू कर दिये थे.

इसके बाद बिपाशा बसु कहीं आउटिंग के लिए निकलीं और गाड़ी में बैठते समय अपने पेट पर बैग पर रख लिया, तो मीडिया में उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो गईं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई फेक तस्वीरें भी आईं. जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि बिपाशा चाहे नौर्मल चेकअप के लिए अस्पताल जाएं या फिर किसी लूज ड्रेस में नजर आएं, बिपाशा की हर एक्टिविटी पर मीडिया के कैमरों की नजर रहती है. आलम ये है कि अब खुद बिपाशा को इन खबरों का खंडन करने के लिए सामने आना पड़ा है.

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की इन फेक खबरों को खारिज करते हुए पूरा मामला एकदम साफ कर दिया है.

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, मैं फिर से हैरान हूं. मैंने कार में बैठते समय बैग को अपनी गोद में क्या रख लिया कुछ मीडिया संस्थानों ने तो मेरी प्रेग्नेंसी की खबरें ही उड़ा दीं...दोस्तों मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं...बहुत ही गुस्सा आ रहा है... आप लोग धैर्य रखें. ऐसी खबरों पर ध्यान न दें...यह तभी होगा जब हम चाहेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...