बिग बौस में अपनी अदाओं के जलवे दिखा चुकीं नोरा फतेही इन दिनों अपने जबरदस्त मूव्स को लेकर चर्चा में हैं. वैसे तो नोरा पहले भी पहले भी अपने डांस से धमाका कर चुकीं हैं.

पर इसबार सोशल मीडिया पर उनके जो वीडियो सामने आए हैं उन्हें देखकर कोई भी खुद को उनके डांस मूव्स पर थिरकने से रोक नहीं पाएगा. बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बैले डांस का वीडियो डाला था. जो जमकर वायरल हो रहा है.

इस गाने में नोरा फतेही बहुत ही शानदार ढंग से डांस कर रही हैं, उनकी कमर बीट्स पर चल रही हैं. इस वीडियो के जरिये उन्होंने दिखा दिया है कि बैले डांस में वे कितनी माहिर हैं.

आइये देखें उनका बैले डांस वीडियो

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

नोरा अपने बेहतरीन डांस के लिए पहचानी जाती हैं . वे कमाल का बैले डांस करती हैं. बता दें कि नोरा फतेही ने 'बाहुबली' में 'मनोहारी' गाने पर जबरदस्त डांस किया था. प्रभास के साथ इस गाने में उनकी कैमेस्ट्री काफी जमी भी थी. उन्होंने इस गाने से काफी चर्चा बटोरी और लोगों ने नोरा को काफी पसंद भी किया. यही नहीं, बिग बौस के घर में भी नोरा ने अपनी सेक्सी अदाओं के साथ बेहतरीन डांस मूव्ज दिखाए थे.

वैसे कुछ दिन पहले ही नोरा फतेही हार्डी संधू के नए पंजाबी सान्ग में भी नजर आई थीं. हार्डी के नए गाने 'नाह' में वे उनकी महबूबा के रोल में दिखी थीं. नोरा फतेही इंडो-कैनेडियन हैं. 25 वर्षीया नोरा ने बौलीवुड फिल्म 'रोरः टाइगर्स औफ द सुंदरबंस' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद वे 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी नजर आईं लेकिन उनकी ये फिल्में बौक्स औफिस पर कुछ खास कमाल न दिखा सकीं. भले ही नोरा ने फिल्मों से नाम न कमाया हो पर उन्होंने अपने आइटम सान्ग से काफी सुर्खियां बटोरी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...