पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा गायक, संगीतकार, फिल्म निर्माता, अभिनेता व प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य होने के साथ साथ अब एअर टैक्सी के व्यापार में उतरने जा रहे हैं. अनूप जलोटा की अपनी कंपनी ‘‘डिवाइन एअरलाइन’’ फरवरी माह से मध्यप्रदेश में अपने नौ सीट वाले छोटे जहाज उड़ाने वाली है.

इस एअर लाइन की चर्चा करते हुए अनूप जलोटा कहते हैं- ‘‘फरवरी माह में एअर लाइन शुरू कर रहा हूं. इसका नाम है-‘डिवाइन एअर’ मैं बहुत इंटरप्राइज इंसान हूं. मैं शांति से कभी बैठता नहीं. हमने नौ सीट वाले प्लेन खरीदे हैं. हम पहले मध्य प्रदेश से शुरू कर रहे हैं. उसके बाद राजस्थान में शुरू करेंगें. फिर बंगाल में शुरू करेंगे. मध्यप्रदेश में भोपाल, जबलपुर, रायपुर व इंदौर. जब महाराष्ट्र में शुरू करेगें, तो वह मुंबई से अकोला, शिरड़ी, नांदेड़, औरंगाबाद जाएंगे. हम उन शहरों में जाएंगे, जिनमें किसी भी एअर लाइन की सर्विस नहीं है. फिलहाल हमारी कंपनी की एअर लाइन ‘प्रभातम एवीएशन’ के साथ काम करने वाली है, जो कि इन दिनों जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी में अपनी सेवाएं दे रही है.’’

वास्तव में पिछले दो वर्ष से मध्यप्रदेश पर्यटन निगम अपने राज्य में एअर टैक्सी सेवा शुरू कराने के लिए प्रयासरत थी. अब मध्यप्रदेश पर्यटन निगम ने एअर टैक्सी संचालन की जिम्मेदारी ‘प्रभातम एवीएशन’ को दी है, जिसके साथ अनूप जलोटा की ‘डिवाइन एअरलाइन’ का अनुबंध है. यह एअर टैक्सी भोपाल को जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, खजुराहो, रीवा, सतना से जोड़ेगी. कुछ समय के बाद यह सेवा वाराणसी व लखनऊ को भी जोड़ेगी. इस एअर टैक्सी का किराया न्यूनतम दो हजार रूपए होगा. इस एअर टैक्सी की सेवा से पर्यटकों को काफी फायदा व सुविधा होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...