बौलीवुड में चर्चाएं गर्म हैं कि फिल्म ‘‘काबिल’’ के निर्देशक संजय गुप्ता ने शाहरुख खान को जो सलाह दी थी, वह उनके लिए ही उलटी पड़ गई है. बौलीवुड के बिचौलिए और शाहरुख खान के नजदीकी सूत्रों की माने तो अब शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘‘रईस’’ को 25 जनवरी की सुबह ही रिलीज करने वाले हैं. यानी कि शाहरुख खान कैंप ने हर हाल में ‘‘काबिल’’ को टक्कर देने का मन बना लिया है.

वास्तव में संजय गुप्ता ने कुछ दिन पहले मुंबई के अंग्रेजी दैनिक में लंबा इंटरव्यू देते हुए शाहरुख खान को व्यंगात्मक सलाह दी थी कि वह अपनी फिल्म ‘‘रईस’’ को रितिक रोशन की फिल्म ‘‘काबिल’’ के साथ रिलीज न करें. उनकी रितिक रोशन से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बनती, क्योंकि रितिक रोशन उनसे दस वर्ष छोटे हैं. उसके बाद शाहरुख खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आने से पहले ही संजय गुप्ता और राकेश रोशन ने फिल्म ‘‘काबिल’’ को 26 जनवरी की बजाय 25 जनवरी को शाम छह बजे से ही सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा कर दी थी.पर अब षाहरुख खान और एक्सेल इंटरटेनमेंट ने‘‘रईस’’को 26 जनवरी की बजाय 25 जनवरी को सुबह से ही सिनेमाघर में रिलीज कर देने का फैसला कर लिया है. यह एक अलग बात है कि अभी तक फिल्म ‘‘रईस’’ के निर्माताओं की तरफ से इस निर्णय की घोषणा नहीं की है.

बौलीवुड में चर्चाएं गर्म है कि फिल्म ‘डिअर जिंदगी’ ने जिस तरह से बाक्स आफिस पर अच्छा व्यापार किया है, उससे शाहरुख खान काफी उत्साहित हैं. इसलिए भी वह ‘काबिल’ से टकराने के मूड़ में हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...