समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक ऐसे राजनेता हैं, जो अपने बयानों की वजहों से याद किये जाते है. हालांकि फिलहाल अमर सिंह समाजवादी पार्टी से बाहर चल रहे हैं और जिसकी वजह सीधे तौर पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बताये जाते हैं. आपको बता दें कि अमरसिंह ने पिछले दिनों एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बच्चन परिवार के बारे में कुछ ऐसी बातें बाताई हैं जिसको सुनकर आपको यकीन नहीं होगा.

जी हां बॉलीवुड में बच्चन परिवार अपनी मान-मर्यादा और परंपरा के लिये जाना जाता है. लेकिन 20 सालों तक बच्चन परिवार के सबसे करीबी मित्र रहे अमर सिंह ने खुद ही बच्चन परिवार के सदस्यों के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दी है कि आपको यकीन नहीं होगा.

अमर सिंह का कहना है कि बच्चन परिवार के अंदर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है – “करीब 15 सालों तक जया बच्चन ने अपने सास-ससुर के साथ बुरा बर्ताव किया. जया अमिताभ के सामने ही उनका अपमान करती थी, लेकिन अमिताभ चुप रह जाते थे. इसी बात से नाराज़ होकर अमिताभ और जया एक दूसरे से अलग हो गए, आज भी वे दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं.”

अमिताभ मुंबई के प्रतीक्षा में रहते है तो वहीं जया दूसरे बंगले जलसा में रहती हैं. अमर सिंह ने आगे बताया कि यही नहीं अभिषेक और ऐश्वर्या भी अपने मां-पिता से दूर रहने पर मजबूर है, उनका कहना है कि बच्चन परिवार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है.

अमर सिंह ने आगे उनके और बच्चन परिवार के रिश्ते पर भी बात की जिसमें उन्होंने कहा कि “अमिताभ बच्चन मेरे घनिष्ठ मित्र रहे हैं, लेकिन अब मुझे अमिताभ का चाल, चरित्र और चेहरा समझ में आ गया है. अमिताभ से अलग होकर मैंने अपनी जिंदगी से गंदगी को छान लिया है.”

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...