जब से मुंबई के एक ट्रेनर ने फिल्म ‘‘दंगल’’ के लिए आमिर खान द्वारा पांच माह के अंदर अपना वजन बढ़ाने व कम करने के दावे पर सवाल उठाया है, तब से एक तरफ आमिर खान की तरफ से सफाई देने का काम उनके ट्रेनर व महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट कर रहे हैं. तो दूसरी तरफ दूसरे कलाकार काफी सावधान हो गए हैं.

बौलीवुड में फिटनेस में माहिर माने जाने वाले कलाकार अक्षय कुमार जब शनिवार को सीमा सोनिक अलीमचंद लिखित रूस्तमे हिंद दारा सिंह की जीवनी ‘‘दी दारा अका दारा सिंह’’ का विमोचन करते हुए अक्षय कुमार ने दारा सिंह की बायोपिक फिल्म करने की इच्छा जाहिर करते हुए अपरोक्ष रूप से आमिर खान पर तंज भी कसा. उस वक्त वहां पर अक्षय कुमार के बगल में दारा सिंह के बेटे व अभिनेता विंदू सिंह भी खड़े हुए थे.

इस अवसर पर जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है. कुछ कलाकार कुश्ती पर आधारित फिल्में कर रहे हैं. यदि उन्हे अपने जमाने के मशहूर कुश्तीबाज व अभिनेता रूस्तमे हिंद दारा सिंह की बायोपिक फिल्म में अभिनय करने के लिए कहा जाए, तो क्या वह करना पसंद करेंगे? इस पर अक्षय कुमार ने कहा-‘‘मुझे दारा सिंह की बायोपिक करने में खुशी होगी. मेरे पिता भी पहलवान थे. जब मैं मुश्किल से पांच वर्ष का था, तब मैं अपने पिता के साथ दारा सिंह जी से मिलने गया था. दारा सिंह ने मुझे अपनी गोद में बिठाया था. (अक्षय कुमार ने दारा सिंह की गोद में बैठे हुए अपनी तस्वीर भी दिखायी.) पर कुश्तीबाज का किरदार करने के लिए उस हिसाब से शरीर बनाना पड़ेगा. छाती चौडी करनी पड़ेगी. इसके लिए काफी समय चाहिए. फिलहाल मैं काफी व्यस्त हूं, इसलिए इसके लिए समय नहीं दे सकता. पर जब मेरे पास फिल्में नहीं होंगी, तो इस तरह के किरदार के लिए मैं समय निकाल कर अपना शरीर बना सकता हूं. फिर भी यदि  विंदू ने मुझ पर दबाव बनाया, तो मैं दारा सिंह की बायोपिक फिल्म जरुर करना चाहूंगा.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...