शाहरुख खान की मल्टी स्टारर सफलतम फिल्म ‘‘हैप्पी न्यू ईअर’’ की सफलता के बाद अभिषेक बच्चन को एक सफल फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. उनकी पिछली फिल्म ‘‘आल इज वेल’’ बाक्स आफिस पर बुरी तरह से लडखड़ा गयी थी. उसके बाद पुनः सफलता के घोडे़ पर सवार होने के लिए अभिषेक बच्चन ने सफलतम फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की नई सिक्वल फिल्म ‘‘हाउसफुल 3’ को चुना है. तीन जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 3’ एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जरीन खान, जैकलीन सहित कई कलाकार हैं. इस फिल्म के निर्देषक साजिद फरहाद हैं,जो कि इससे पहले ‘‘इंटरटेनमेंट’ जैसी असफल कॉमेडी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं.

इसी के चलते बौलीवुड में चर्चाएं गर्म हैं कि माना कि ‘हाउसफुल’ एक सफल फ्रेंचाइजी है, इसके बावजूद अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की गाड़ी को सरपट दौड़ाने के लिए सही निर्णय नहीं लिया है. बौलीवुड के सूत्रों का दावा है कि फिल्म का भविष्य फिल्म के कथानक व पटकथा पर निर्भर करता है. पर एक बेहतरीन पटकथा पर अच्छी या खराब फिल्म का बनना निर्देशक पर निर्भर करता है. इतना ही नहीं किसी बड़े इंसान ने बहुत पहले कहा था-‘‘देअर आर नो बैड एक्टर्स, वनली बैड डायरेक्टर्स’’. इस बात पर कई सफलतम फिल्मों के निर्देशक आनंद एल राय भी यकीन करते हैं. अभिषेक बच्चन भी खुद को अच्छा कलाकार मानते हैं और साजिद फरहाद के बारे में उनकी राय उन्हे पता होगी, मगर फिल्म ‘‘इंटरटनेमट’’ से साजिद फरहाद खुद को ‘बैड डायरेक्टर्स’ साबित कर चुके हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...