Bollywood Nepotism: बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद की चर्चा लंबे समय से होती रही है. किसी अभिनेता का बेटा अभिनेता बन जाता है, किसी निर्माता की बेटी को बिना स्ट्रगल के फिल्म मिल जाती है और किसी बड़े परिवार से आने वाले कलाकार को इंडस्ट्री में जगह दूसरों की तुलना में आसानी से मिल जाती है. यहां टैलेंट के साथसाथ परिवार और पहचान भी सबसे ज्यादा जरूरी होती है.

लेकिन अब मनोरंजन की दुनिया सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है. पिछले कुछ सालों में यूट्यूब, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट का बड़ा प्लेटफार्म बन गए हैं. आज कोई व्यक्ति अपने कमरे से वीडियो बना कर लाखों लोगों तक पहुंच सकता है. न कोई फिल्म निर्माता जरूरी है, न किसी टीवी चैनल की नौकरी और न ही किसी बड़े अभिनेता का सहारा. सोशल मीडिया की दुनिया फिल्मों की दुनिया से काफी अलग है लेकिन एक चीज जो अब एक सी हो गयी है वो है नेपोटिज्म. यानी अब नेपोटिज्म केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है. अगर कोई व्यक्ति अपने कंटेंट के दम पर फेमस हो जाता है और उस के बाद उसके भाई, बहन, पत्नी, पति, बच्चे या दूसरे रिश्तेदार भी चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट शुरू कर देते हैं और उन्हें शुरुआत से ही लाखों लोगों का अट्रैक्शन मिलने लगता है.

लेकिन सोशल मीडिया और बौलीवुड के नेपोटिज्म में एक बड़ा अंतर भी है. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर किसी को लंबे समय तक सफल बनाए रखने की ताकत इंटनेट यूजर्स के हाथ में होती है. कोई व्यक्ति किसी बड़े क्रिएटर का रिश्तेदार होने के कारण पहली बार लाखों लोगों तक पहुंच सकता है, लेकिन वह लोगों को बारबार देखने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. इसके लिए कंटेंट चाहिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...