सोनम कपूर की उद्योगपति अंगद आहुजा के साथ शादी की खबर ठंडी होने से पहले ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी द्वारा गुपचुप दिल्ली में शादी करने की खबरें आ गयी. मजेदार बात यह है कि दस मई को अपनी शादी कर लेने की इस खबर को नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की है.

यूं तो नेहा धूपिया व अंगद बेदी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में ही शादी की योजना बना ली थी, पर अब तक दोनों अपने रिश्तों को हर किसी से छिपाते रहे हैं. वैसे अंगद बेदी व नूरा फतेही के बीच अलगाव की खबर जरुर दो माह पहले आयी थी.

वैसे तो 37 वर्षीय नेहा धूपिया का फिल्मी करियर डांवाडोल ही चल रहा था. पर वह कई तरह के समारोहों में शिरकत कर अपने आपको खबरों में बनाए हुए थी. इसलिए अचानक उनकी शादी की खबर से बौलीवुड में हर कोई हैरान रह गया. बता दें कि नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी उनसे दो वर्ष छोटे यानी कि 35 वर्ष के हैं. अंगद बेदी मशहूर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी सीरियलों में अभिनय करते हुए की थी. फिर फिल्मों में भी छिटपुट किरदार निभाए. कुछ समय पहले वह फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’में नजर आए थे. इतना ही नहीं अंगद बेदी बहुत जल्द हौकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक फिल्म‘‘सूरमा’’में बिक्रमजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ व तापसी पन्नू भी हैं. अभिनेता बनने से पहले अंगद बेदी क्रिकेट खेला करते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...