टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की 11 दिसंबर को शादी के बाद 21 दिसंबर को दोनों का रिसेप्शन दिल्ली में हुआ. दोनों की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के ताज होटल में हुई, जहां पर राजनीतिजों और क्रिकेट से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की.

इस कपल के रिसेप्शन की खबर गुरुवार को सुबह से ही सुर्खियों में रही वहीं शाम ढलते ही कोहली और अनुष्का के ट्रेडिशनल गेटअप पर नजर रखी जाने लगी. रिसेप्शन पार्टी में पहले तो कोहली और अनुष्का अपने मेहमानों के साथ तस्वीरों में पोज देते नजर आए और बाद में दोनों का डीजे फ्लोर पर धमाल दिखा.

जी हां, विरुस्का के पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कोहली अपनी वाइफ अनुष्का संग डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे हैं वहीं आए हुए लोग उनके फोटोज और वीडियो को अपने मोबाइल फोन में रिकौर्ड करते रहे. इस दौरान अनुष्का और कोहली गुरुदास मान द्वारा गाए गए पंजाबी गाने ‘सजणा वे सजणा’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले कोहली का इटली में हुई संगीत सेरेमनी के दौरान भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी डिएरेस्ट लेडी के लिए ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गानो को गाते नजर आ रहे थे. लिहाजा इस दौरान दोनों ही स्टेज पर डांस करते देखे गए. इस रिसेप्शन को जहां  एक आए हुए मेहमानों ने एंजौय किया तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी इनके लिए काफी खुश नजर आए. रिसेप्शन पार्टी के दौरान कोहली और अनुष्का एक दूसरे से काफी गुफ्तगू करते भी नजर आए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...