अपने समय की मशहूर अदाकारा सायरा बानो व ट्रैजिडी किंग दिलीप कुमार की भतीजी शाहीन बानो की बेटी सायशा सैगल को अभिनय विरासत में मिला है. तभी तो महज 19 साल की उम्र में सायशा सैगल एक तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ में अभिनय करने के अलावा अजय देवगन निर्देशित हिंदी फिल्म ‘शिवाय’ में अनुष्का का किरदार निभा कर अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं. मजेदार बात यह है कि सायशा सैगल ने सब से पहले हिंदी फिल्म शिवाय अनुबंधित की थी. मगर जब यह फिल्म एक वर्ष के लिए रुक गई तो उस बीच उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘अखिल’ कर ली. इन दिनों वे एक तमिल फिल्म ‘कुमारी कंदम’ में अभिनय कर रही हैं.

आप सलमान खान की होमप्रोडक्शन फिल्म से बौलीवुड में कैरियर शुरू करने वाली थीं?

मैं ‘शिवाय’ से अपना कैरियर शुरू कर के खुश हूं. सलमान सर मुझे ले कर कोई फिल्म कभी नहीं बना रहे थे, पर मैं उन से सलाह लेती रहती हूं. वे हमारे पारिवारिक मित्र हैं, भविष्य में उन के साथ फिल्म करना चाहूंगी. अब तो अजय देवगन सर भी परिवार की तरह हो गए हैं.

आप की पहली बौलीवुड फिल्म ‘शिवाय’ प्रदर्शित हो चुकी है. किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं?

मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बौलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म ‘शिवाय’ से अभिनय कैरियर शुरू करने का अवसर मिला. इस फिल्म का निर्देशन भी अजय देवगन सर ने किया है. हम ने इस फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में की थी. इस में काफी खतरनाक स्टंट सीन्स भी हैं. यह बहुत महंगी फिल्म है. मुझे इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीद थी उस से कहीं ज्यादा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. लोग फिल्म व उस की कहानी के साथसाथ फिल्म में मेरे किरदार अनुष्का की भी काफी तारीफ कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...