बौलीवुड में रणदीप हुड्डा की अपनी एक अलग पहचान है. वह विवादों से हमेशा दूर रहते हैं. वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ एक पोलो टीम व कई घोड़ों के मालिक होने के साथ ही बेहतरीन घुड़सवार हैं. अभिनेत्री रिचा चड्ढा उन्हें एक मूड़ी कलाकार मानती हैं. बौलीवुड में फिल्म के असफल होते ही फिल्म से जुड़े लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगा देते हैं.

20 मई को प्रदर्शित फिल्म ‘‘सरबजीत’’ की असफलता के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन व फिल्म के निर्देशक के साथ साथ निर्माता तक पर कई आरोप लग चुके हैं. मगर  फिल्म ‘सरबजीत’ के लिए सर्वाधिक मेहनत करने वाले तथा फिल्म में सरबजीत का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने चुप्पी साधे रखी. यहां तक कि ‘सरबजीत’ की सफलता की पार्टी में जब कुछ पत्रकारों ने रणदीप से ऐश्वर्या राय बच्चन व फिल्म के बारे में सवाल किया, तो वह चुप रहे. बार बार सवाल पूछे जाने पर वह पत्रकारों पर ही भड़क उठे. उसके बाद पत्रकारों के बीच आम धारणा बन गयी कि रणदीप हुड्डा फिल्म ‘सरबजीत’ को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते.

लेकिन फिल्म ‘‘दो लफ्जों की कहानी’’ के प्रमोशन के दौरान ‘‘सरिता’’ पत्रिका से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘‘सरबजीत’’ को लेकर  खुलकर बात की. जब मैंने उनसे पूछा कि, ‘‘फिल्म ‘सरबजीत’ को बाक्स आफिस पर जो सफलता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली. आपको नहीं लगता कि फिल्म को सही ढंग से प्रमोट नही किया गया?’’ तब रणदीप हुड्डा ने एक समझदार इंसान व एक प्रोफेशनल कलाकार की तरह मेरे इस सवाल का जवाब देते हुए कहा-‘‘इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता. फिल्म को प्रमोट करने का जिम्मा किसी और का है. उसे जज करना मेरा काम नहीं है. मेरा काम अभिनय करना है और वह मैं जी जान लगाकर कर लेता हूं. फिल्म को किस तरह से रिलीज किया जाए, यह मेरा काम नही है. फिल्म को कैसे प्रमोट किया जाए, यह भी मेरा काम नहीं है. मैं सिर्फ अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा मीडिया से बात कर सकता हूं, वह मैं करता रहता हूं. मैं अपनी तरफ से किसी भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ता हूं. ’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...