आज बौलीवुड के सबसे रोमांटिक एक्टर शाहरुख खान का 52वां जन्मदिन है. बॉलीवुड के इस बेताज बादशाह की मुठ्ठी में करोड़ों लड़कियों का दिल कैद है और उनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां कुछ भी कर गुजरती हैं. उम्र के इस पड़ाव में भी उनका चार्म किसी भी लड़की की धडकनें तेज़ करने के लिए काफी है.

सिर्फ लुक्स के मामले में ही नहीं, शाहरुख अपने व्यक्तित्व और बौद्धिक तत्परता के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस के बादशाह के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख असल जिंदगी में रोमांटिक नहीं हैं?

जी हां, शाहरुख के अनुसार भले ही लोगों ने उन्हें सबसे रोमांटिक हीरो होने का खिताब दे दिया है, लेकिन वे असल जिंदगी में बिलकुल भी रोमांटिक नहीं हैं. लेकिन वे अपनी इस छवि को एन्जॉय करते हैं.

इतना ही नहीं, शाहरुख खान दिन में सिर्फ 5 या 6 घंटे की नींद लेना पसंद करते हैं. शाहरुख के अनुसार उन्हें ज्यादा देर तक सोना पसंद नहीं है. वह कैमरे के सामने तरोताजा दिखने के लिए सोते हैं. लेकिन उन्हें देर रात तक जागने की आदत है.

करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख ने बहुत मेहनत की है. शाहरुख ने बताया कि लोग उन्हें डांसर के तौर पर जानते थे और शुरुआत में वे शादियों में डांस किया करते थे. जब लोग उनसे पूछते थे कि क्या वे डांसर हैं, तो वे लोगों को बताते थे कि वे बतौर डांसर शादियों में डांस करते हैं.

शाहरुख बताते हैं कि वे खाली समय में समाचार देखना और किताबे पढ़ना पसंद करते हैं. उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है और इससे उन्हें अपने फिल्मी किरदार में ढलने में मदद मिलती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...