अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल अवौर्ड जीत चुके एक्‍टर राजकुमार राव अपनी पिछली फिल्‍म 'बरेली की बर्फी' के लिए खूब तारीफें लूट रहे हैं. कमर्शियल सिनेमा से लेकर शाहिद, हमारी अधूरी कहानी, अलीगढ़ और ट्रैप्‍ड जैसी फिल्‍मों तक में शानदार अभिनय के लिए वाहवाही लूटने वाले राजकुमार लगभग हर तरह की फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं.

ऐसे में अब राजकुमार राव का कहना है कि पहले वह अपनी अगली फिल्म की खोज करते थे लेकिन अब उनके पास अच्छी कहानियों के आधार पर फिल्में चुनने का विकल्प मौजूद है. बता दें कि राजकुमार ने साल 2010 में फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से बौलीवुड में कदम रखा था. इस साल राजकुमार राव की तीन फिल्‍में ट्रैप्‍ड, बहन होगी तेरी और बरेली की बर्फी रिलीज हो चुकी है और उनकी अगली फिल्‍म न्‍यूटन जल्‍द ही रिलीज होने वाली है. राजकुमार की न्यूटन का वर्ल्ड प्रीमियर बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ है.

ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि इतनी कम उम्र में इतनी सफलता मिलने पर उनके भीतर कोई बदलाव नजर आता है, तो राजकुमार ने कहा, 'एक अभिनेता के रूप में कुछ खास बदलाव नहीं आए हैं. मैं हमेशा से अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं. एक बदलाव यह आया है कि अब मेरे पास अच्छी कहानियां चुनने का विकल्प मौजूद है.' उन्होंने कहा, 'पहले मैं सिर्फ फिल्मों की तलाश में रहता था लेकिन अब मैं अच्छी कहानियों के आधार पर फिल्में चुनता हूं.'

इस साल रिलीज हुई फिल्‍म 'बरेली की बर्फी' में राजकुमार राव ने प्रीतम विद्रोही का किरदार निभाया था और उन्‍हें इसके लिए खूब सरहाना मिली. अपनी संजीदा फिल्‍मों और कमर्शियल सिनेमा पर बात करते हुए राजकुमार ने कहा, 'मैंने इन सभी को कभी भी बांटा नहीं. 'काई पो चे', 'क्वीन', 'बहन होगी तेरी' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्में वास्तव में स्वतंत्र फिल्में नहीं हैं. क्या आप किसी एक फिल्म का नाम ले सकते हैं और वो भी ऐसे समय में जब कमर्शियल और पैरलर सिनेमा के बीच की लकीर मिट रही हैं.'

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...