Bodyguard Director Siddique Dies : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बॉडीगार्ड' (Bodyguard) के निर्देशक सिद्दीकी (Siddique) का निधन हो गया है. 69 साल की उम्र में फेमस मलयालम डायरेक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. सिद्दीकी की मौत से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है. फैंस सहित सेलेब्स भी सिद्दीकी की मौत से काफी दुखी हैं. हालांकि इस बीच श्रद्धांजलि देने का सिलसिला भी शुरु हो गया है. सिद्दीकी को साउथ से लेकर बॉलीवुड तक सभी बड़े स्टार्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B57d5r0hmHf/?hl=en

लिवर की समस्या से परेशान थे सिद्दीकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन सिद्दीकी को कार्डिएक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उनकी हालात लगातार बिगड़ रही थी. इसके बाद उन्हें ईसीएमओ पर रखा गया, लेकिन मंगलवार को उनका (Bodyguard Director Siddique Dies) निधन हो गया. आपको बता दें कि सिद्दीकी को लिवर से जुड़ी समस्या थी. साथ ही उनका निमोनिया का भी इलाज चल रहा था.

https://www.instagram.com/p/CelS9_Xr-sm/?hl=en

सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं सिद्दीकी ने

आपको बता दें कि सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म 'फासिल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने मलयालम सिनेमा को एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में दीं. हालांकि मलयालम के अलावा सिद्दीकी (Bodyguard Director Siddique Dies) ने हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में आई कई फिल्मों का भी निर्देशन किया है.

उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' को भी डायरेक्ट किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...