Janhvi Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लोगों को दोनों स्टार्स की एक्टिंग बहुत पसंद आई है. इसी कारण सोशल मीडिया पर भी लोग जान्हवी और वरुण की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के फैंस तो उनकी एक्टिंग की तुलना उनकी मां श्रीदेवी (sridevi) की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उनकी एक्टिंग से भी कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CvjCc41IgRv/

फैंस ने की निशा-शशि की तुलना

हाल ही में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैन क्लब में शेयर एक वीडियो साझा की है. इस वीडियो में फिल्म 'बवाल' से जान्हवी (Janhvi Kapoor) के किरदार निशा और फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से श्रीदेवी (sridevi) के किरदार शशि की झलकियां दिखाई गई हैं. दोनों की ज्यादातर झलकियां एक-दूसरे से बिल्कुल मैच हो रही हैं. इस वीडियो को देख एक्ट्रेस इमोशनल हो गई और उन्होंने इसके कमेंट में दिल को छू देने वाली बात लिखी.

https://www.instagram.com/reel/CvTrG0hIDQO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ef344636-0b62-429e-b762-7d26da395041

वीडियो देख इमोशनल हो गई एक्ट्रेस

अभिनेत्री जान्हवी (Janhvi Kapoor) ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं झूठ नहीं बोल रही, इसने मुझे रुला दिया. आप सभी को ढेर सारा प्यार, मेरा बैक बनने के लिए. मुझे सपोर्ट और प्यार देने के लिए और इस कोशिश के लिए कि मेरी मां (sridevi) मुझ पर प्राउड करें.' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जान्हवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...