De De Pyaar De 2 Movie Review : वर्ष 2019 में ‘देदे प्यार दे’ के नाम से एक फिल्म आ चुकी है और अब इस फिल्म की सीक्वल ‘देदे प्यार दे 2’ आई है. इस बार कुछ कलाकार तो पहले भाग वाले हैं, कुछ को नया जोड़ा गया है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जो दर्शकों को मनोरंजन परोसती है. इस में फैमिली कॉमेडी है, उम्र के फासले हैं. यह फिल्म रिश्तों की भी बात करती है.

‘प्यार दे दे, हमें प्यार दे...’ वर्ष 1984 में आई फिल्म ‘शराबी’ का यह गाना खूब चला था. इसे अमिताभ बच्चन और जयाप्रदा पर फिल्माया गया था. मनचले यह गाना गा कर लड़कियों को छेड़ा करते थे. इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोंसले ने गाया था.

बॉलीवुड में इस तरह की रोमांटिक फिल्में अब कम ही बन रही हैं. काफी समय बाद हिंदी सिनेमा में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म देखने को मिली है जिस में अच्छा ह्यूमर है जो अश्लील नहीं है. एक जवान और कमसिन युवती अपने से दोगुने आदमी को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला कर ले तो उथलपुथल मचनी तय है. इसी गड़बड़झले को कॉमेडी, इमोशन और मनोरंजक तरीके से पेश किया गया है. यह फिल्म मध्यांतर से पहले तो दर्शकों को खूब हंसाती है मगर मध्यांतर के बाद लड़खड़ा जाती है.

फिल्म की कहानी आयशा (रकुल प्रीत सिंह) की है, जो 27 वर्ष की हो गई है. उसे 52 साल के तलाकशुदा एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है. वह उस से शादी करना चाहती है लेकिन मुश्किल यह है कि माता पिता की रजामंदी कैसे हासिल की जाए. पहले पार्ट में आशीष मेहरा अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार वालों से मिलवाता है. उन्हें मनाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है और काफी फनी सीन क्रिएट होते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...