अब तक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' के सीक्वल के लिए सारा अली खान, जाह्नवी कपूर जैसे बौलीवुड के कई सितारों के नाम सामने आ रहे थे, लेकिन सुनने में आया है कि अब इसके लिए एक नया नाम चुन लिया गया है. खबरें हैं कि बौलीवुड ऐक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को 'स्टूडेंट आफ द ईयर 2' के लिए फाइनल कर लिया गया है.

बता दें कि अब तक अनन्या पांडे के बौलीवुड में डेब्यू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन उस समय यह पुख्ता नहीं हो पा रहा था कि आखिर वह कौन सी फिल्म होगी जिससे अनन्या बौलीवुड में एंट्री करेंगी.

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए अनन्या ने आडिशन भी दिया था. इस आडिशन के दौरान अनन्या को 'स्टूडेंट आफ द ईयर' से आलिया की कुछ लाइनें बोलने के लिए कहा गया था. अनन्या ने उन लाइनों को काफी अच्छे ढंग से बोलकर दिखाया. उसके बाद करण ने उन्हें तुरंत फाइनल कर लिया.

थोड़े दिन पहले इस फिल्म में लीड रोल के लिए टाइगर श्राफ को फाइनल किया गया था. उसके बाद फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म में टाइगर का एक पोस्टर भी शेयर किया था. बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर का नाम सामने आ रहा था, लेकिन बाद में जाह्नवी कपूर की जगह अनन्या को फाइनलाइज कर लिया गया. हमें मिली जानकारी के अनुसार 'स्टूडेंट आफ द ईयर' की तरह इस फिल्म में एक एक्ट्रेस और दो ऐक्टर नहीं, बल्कि एक एक्टर और दो एक्ट्रेस होंगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...