Celina Jaitly Tweet : बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए आज भी दुनिया भर में जानी जाती हैं. भले ही सेलिना ने लंबे समय से एक्टिंग से दूरी बना रखी है, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जरूर जुड़ी हुई है. आए दिन वह अपनी फोटो या वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि इस बार वह अपनी किसी फोटो या वीडियो के लिए नहीं बल्कि अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा में बनी हुई हैं.

दरअसल, इस साल की शुरुआत में उमैर संधू (Umair Sandhu) नामक पाकिस्तानी समीक्षक ने सेलिना जेटली (Celina Jaitly) पर भद्दा कमेंट किया था, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने उन्हें उसी समय दिया था. हालांकि अब ये मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया है. एक्ट्रेस ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विदेश मंत्रालय ने इस मामले को उठाया है. साथ ही मामले की तुरंत जांच और कार्रवाई करने की भी मांग की गई है.

https://twitter.com/CelinaJaitly/status/1684197573576335360?t=eQD10XXCryRxYmQ6CBuPsw&s=19

ट्वीट कर दी जानकारी

आपको बता दें कि बीते दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर सेलिना (Celina Jaitly Tweet) ने एक लंबा नोट शेयर किया. साथ ही उन्होंने उस चिट्ठी की भी फोटो शेयर की, जो विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को भेजी थी.

रविवार को सेलिना ने ट्वीट कर लिखा, 'कुछ महीने पहले खुद को हिंदी फिल्म समीक्षक कहने वाले उमैर संधू (Umair Sandhu) नामक पाकिस्तानी ने मेरे बारे में कई झूठे और भयानक दावे किए. उसने मेरे मेंटॉर फिरोज खान और उनके बेटे फरदीन खान के साथ मेरे संबंधों को लेकर मुझ पर बेतुके आरोप लगाए. इसके अलावा उसने ऑस्ट्रिया में भी मुझे और मेरे परिवार की सुरक्षा को निशाना बनाया. पाकिस्तान से किए गए उसके उत्पीड़न और फर्जी दावों पर मेरे द्वारा दिया गया रिएक्शन वायरल हो गया. पाकिस्तानी नागरिकों के साथ-साथ ट्विटर पर लाखों लोगों ने मेरा सपोर्ट किया जो उसके ट्वीट से हैरान थे.'

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...