कहा जाता है बौलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान का अफेयर रशियन मौडल युलिया वंतूर से चल रहा है. इंडस्ट्री में सलमान खान और युलिया के प्यार के किस्से भी आम थे. हालांकि इस बात पर सलमान खान ने कोई मुहर नहीं लगायी है, लेकिन खबरें तो यहां तक थी कि इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर अपनी 'वांटेड' इमेज को तोड़ते हुए युलिया के साथ अपना घर बसा लेंगे. मगर हर बार की तरह इस बार भी भाईजान का दिल टूट गया, उन्हें एक बार फिर प्यार में धोखा मिला, क्योंकि युलिया वंतूर ने चुपके से स्वयंवर कर लिया है.

bollywood

ये खबर सुनकर आप भी हैरान हो गए ना, लेकिन असल मामला ये है कि ‘द वौयस इंडिया किड्स’ के सेट पर युलिया वंतूर आयी थीं, जहां पर उनके लिए स्वयंवर का आयोजन किया गया था. इसके आगे देखना और भी हैरानी भरा था क्योंकि युलिया ने सलमान और रणबीर को छोड़कर शो के होस्ट जय भानुशाली से शादी रचा लीं.

शो को होस्ट कर रहे जय ने युलिया को स्टेज पर बुलाया और उनसे पूछा कि वह रोमानिया में अपने लिए लड़का ढूंढ रही हैं या भारत में? इस पर उन्होंने कहा, 'चूंकि मैं भारत में हूं तो भारत में ही लड़का ढूंढ रही हूं.' जब जय ने उनसे पूछा कि जिससे वह शादी करना चाह रही हैं वह कैसा होगा? युलिया ने कहा कि वो एक ऐसे इंसान की तलाश में हैं, जिनकी अच्छी-खासी दाढ़ी हो.

bollywood

जल्द ही जय ने मंच पर तीन कट आउट्स का इंतजाम किया और युलिया के हाथ में जयमाला दे दी. एक-एक कर उन्होंने कट आउट्स के चेहरे दिखाने शुरू किये, सलमान खान, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर. आखिर में, वह आखिरी कट आउट के पास खुद चौथे विकल्प के रूप में खड़े हो गये. युलिया ने सलमान सहित तीनों को ना कर दिया और जय को अपना जीवनसाथी बना लिया. जी हां, अब धोखा तो दिया गया है और युलिया के ऐसा करने से सलमान खान के फैन नाराज हो सकते हैं. हालांकि जो हुआ एक मजेदार वाकया था जिस पर सभी ने काफी एन्जाय किया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...