वेब सीरीज ‘‘सेक्रेड गेम्स’’ में ट्रांसजेंडर कुकू का किरदार निभाते हुए फ्रंट न्यूडिटी का दृश्य कर जबरदस्त शोहरत बटोर रही अभिनेत्री कुबरा सैट को यात्राएं करने, नई नई जगहों व नए नए देशों में घूमने का बेहद शौक है. इस दौरान आदतन लोगों से कई तरह की बातें भी करती रहती हैं और नए नए रिश्ते बनाती रहती हैं.

हाल ही में जब कुबरा से हमारी उनके घर पर मुलाकात हुई, उस वक्त वह दो दिन पहले ही मालद्वीप घूमकर वापस लौटी थीं. तो हमने उनसे उनकी यात्रा के दौरान के कुछ रोचक प्रसंगों के बारे में पूछा, तो उनहोंने कहा- ‘‘कई वर्ष पहले मैं जापान घूमने गयी थी. मैं अपने होटल से चहलकदमी करते हुए बहुत दूर तक चली गयी थी. काफी समय बीत गया. फिर जब मैंने वापस होटल पहुंचना चाहा, तो रास्ता भूल गयी. मुझे जापानी आती नहीं थी. वहां लोग सिर्फ अपनी मातृभाषा जापानी में ही बात करते हैं.

थकहार कर मैंने एक शख्स से इशारों इशारों में रास्ता पूछा, तो वह शख्स मुझे मेरे होटल तक छोड़ने आया. उसने मुझे सिखाया कि हर इंसान की मदद करनी चाहिए. उसके बाद मैं जब भी अपने शौक को पूरा करने के लिए घूमने निकलती हूं तो लोगों की मदद करने का प्रयास करती हूं.’’

bollywood Sacred Games' Kubra Sait aka 'Cuckoo' reveals that how much she loves travelling

कुबरा ने अपनी यात्रा वृत्तांत को जारी रखते हुए आगे कहा -‘‘हम अक्सर यात्रा के दौरान लोगों के मूंह से उनकी कहानियां सुनते हैं. चार पांच वर्ष पहले उदयपुर से मुंबई आ रहे एक पुरूष व उनकी प्रेमिका से मेरी मुलाकात हुई थी. वह पिछले एक साल से एक साथ यात्राएं कर रहे थे, पर वह दोनों तय नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें शादी करनी है या नहीं. दो घंटे प्लेन में एक साथ यात्रा करने के बाद मैं उन्हें अपने घर ले आयी. मैंने उन्हें अपने घर की चाभी दी और कहा कि आप यहां रहकर सोचिए, क्या करना है और मैं दिल्ली चली गयी. जब मैं वापस लौटी तो मुझे पत्र मिला, जिसमें वह लोग लिख कर गए थे कि उन्होंने शादी करने का निर्णय ले लिया. दो साल बाद मैंने इंस्टाग्राम पर उनके बच्चे की तस्वीर देखी. लोगों से रिश्ते मेरे इसी तरह से बनते हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...