भोजपुरी अभिनेता व गायक रितेश पांडे ने अपनी मधुर आवाज के बल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. भोजपुरी संगीत जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी गायक के म्यूजिक वीडियो के गाने को महज नौ माह के अंदर सौ मिलियन दर्शक/श्रोता मिले हों. मशहूर संगीत कंपनी ‘वेब’ के आफिशियल यू ट्यूब चैनल पर प्रदर्शित रितेश पांडे द्वारा स्वरबद्ध गीत ‘‘पियवा से पहले’’ को सौ मिलियन से अधिक दर्शक मिले हैं. यह गाना इसी नाम के म्यूजिक वीडियो अलबम का शीर्षक गीत है. इस एलबम का आडियो काफी पहले सफल हो गया था. पर अब वीडियो ने भी नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. इस एलबम को शहर ही नहीं गांवों में भी काफी पसंद किया जा रहा है.

म्यूजिक वीडियो ‘‘पियवा से पहले’’ के गीतकार अरूण बिहारी, संगीतकार आशीष वर्मा, वीडियो निर्देशक आशीष यादव व नृत्य निर्देशक सुनील रौक हैं.

इस संगीत वीडियो एलबम की सफलता पर रितेश पांडे कहते हैं- ‘‘मैं तो अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ अंजाम देने का प्रयास करता हूं. बाकी तो दर्शकों व प्रशंसकों का प्यार है कि इस एलबम ने नया कीर्तिमान स्थापित कर डाला.’’

इतना ही नहीं रितेश पांडे व अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मधुर आवाज में स्वर बद्ध कांवर गीत ‘‘पइसा का दिहे तोर पापा’’ को महज एक दिन के अंदर छह लाख लोगों ने ‘वेब’संगीत कंपनी के अधिकृत यूट्यूब चैनल पर सुना. यह पहला मौका है, जब अक्षरा सिंह के साथ रितेश पांडे ने कोई कांवर गीत गाया हो. अभी तक इसका वीडियो बाजार में नहीं आया है. इस कांवर गीत के लेखक आलम दिलशाद, संगीतकार आशीष वर्मा हैं. यह कांवर गीत संगीत अलबम ‘‘आया सावन झूम’’ का हिस्सा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...