Women Journalists: दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के एतिहासिक जमावड़े में एक ख़ूबसूरत नेता की गैरमौजूदगी को भले ही ज्यादा नोटिस न किया गया हो. लेकिन उसकी कमी कम से कम राहुल गाँधी को तो अखरी होगी. क्योंकिशब्दों को चबाचबकर यह नेता उनका खास दोस्त है नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री.

जिन्होंने 30 अक्तूबर को पत्रकार निधि राजदान से शादी कर जिंदगी की दूसरी इनिंग शुरू की है पहली पत्नी पायल नाथ से लव मेरिज के बाद और फिर लम्बी और कड़वाहट भरी क़ानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उमर ने दूसरी शादी कर समझदारी भरा फैसला ही लिया है. क्योंकि 56 की उम्र इतनी ज्यादा भी नहीं होती कि कोई तलाकशुदा कडवे अतीत में जीते थकहार कर तन्हा जिंदगी गुजारे. उमर और पायल की व्यक्तिगत और क़ानूनी लड़ाई पर विस्तार से लेख `शादी के पहले करें तलाक की तैयारी` शीर्षक से बीती 12 अगस्त को इसी वेबसाईट पर प्रकाशित किया था..इसे पढ़कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कई कपल्स तलाक के लिए अदालत जाने के बजाय क्यों घुटन भरी जिंदगी जीने मजबूर रहते हैं.

उमर की तरह उनकी दूसरी पत्नी 49 वर्षीय निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है. उनके पहले पति नीलेश मिश्रा से 2005 में शादी के महज दो साल बाद उनका तलाक हो गया था. .उमर की तरह स्टाइलिश और ख़ूबसूरत निधि भी कश्मीरी मूल की हैं .उनके पिता कृष्ण राजदान प्रमुख समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के संपादक रह चुके हैं एक न्यूज़ चेनल से जुडी रहीं निधि को पत्रकारिता के क्षेत्र के कुछ पुरुस्कार भी मिले हैं.

एक नवम्बर को उमर दिल्ली में ही मौजूद थे और पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में अपनी नई दुल्हन के साथ रिसेप्शन में मेहमानों की बधाइयाँ कुबूल कर रहे थे. दिन में रैली में भाजपा और ज्ञानेश कुमार पर बरसने के बाद रात में जो प्रमुख नेता उमर – निधि को बधाई देने पहुंचे उनमे राहुल और प्रियंका गाँधी के अलावा दूसरे दिग्गजों में महबूबा मुफ़्ती, कपिल सिब्बल, सुप्रिया सुले, जया बच्चन, शशि थरूर, डेरेक ओ ब्रायन और पवन खेडा सहित अरविन्द केजरीवाल प्रमुख थे.

इन नेताओं की हो न की हो लेकिन आम लोगों में यह चर्चा गर्म रही कि आखिर क्यों नेता महिला पत्रकारों से शादी करते हैं. इस सवाल का कोई एक तयशुदा जवाव नहीं है सिवाय इसके कि दिल तो है दिल दिल का एतबार क्या कीजे ..लेकिन इन चर्चाओ का आधार पहले भी नेता पत्रकारनियो की शादी थी. जिसकी लम्बी लिस्ट में से कुछ खास इस तरह हैं.

1 – दिग्विजय सिंह – अमृता राय
2 – राजीव शुक्ल – अनुराधा प्रसाद
3 – जितिन प्रसाद – नेहा सेठ
4 – सीताराम येचुरी – सीमा बिस्ती
5 – आरपीएन सिंह – सोनिया सिंह
6 – मनीष सिसोदिया – सीमा Women Journalists

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...