Tiger Shroff Firing: जैकी श्रौफ के बेटे और फिल्म इंडस्ट्री के फाइटिंग और डांसिंग स्टार टाइगर श्रौफ पर आज अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए गोलियां चलाईं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रौफ फुटबाल खेल कर कार से लौट रहे थे. जब वर जुहू के पुष्पा पार्क के पास पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई.
तभी एक बाइक पर सवार 3 लोग वहां पहुंचे और अचानक उन्होंने टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक आटोरिकशा वाले को भी गोलियां लगी हैं.
बता दें कि मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रौफ हिफाजत से हैं. टाइगर शौफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी. इस हमले की जिम्मेदारी लौरैंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. बिश्नोई ग्रुप की ओर से अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘जय महाकाल, जय श्रीराम आज ये टाइगर शौफ का काम हुआ है. इस की जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इस को हम ने काल कर के समझाया था पर इसको समझ नहीं आया. इसलिए आज इस को बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उस का होगा. बस देखो और इंतजार करो.’
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘अभिनेता टाइगर शौफ की कार पर फायरिंग की खबर बेहद चौंकाने वाली है. मुंबई में आखिर चल क्या रहा है? बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग और कई अभिनेताओं व फिल्म निर्माताओं को धमकियां… मुंबई में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है.” Tiger Shroff Firing




