अपने समय के में लोकप्रिय रहे अभिनेता स्व. विनोद खन्ना के बेटे तथा बौलीवुड के सबसे संजीदा और शांत रहने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना ने मुंबई के सबसे पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रूपए का एक बेहद आलीशान फ्लैट खरीदकर सबको चौंका दिया है. गत वर्ष की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘धुरंधर’’ मेें रहमान डकैत का किरदार निभाकर फिल्म की सफलता का सारा श्रेय लूट ले जाने वाले अक्षय खन्ना ने जैसे ही हालिया रिलीज अजय देवगन की फिल्म ‘‘दृश्यमः द कन्कल्यूजन’’ छोड़ी थी,वैसे ही ‘‘दृष्यम द कंकल्यूजन’ के निर्माता व निर्देषक ने अक्षय खन्ना पर आरोपों की बौछार कर दी थी. पर अक्षय खन्ना चुप रहे. लेकिन अक्षय खन्ना ने अपने काम और अपनी कामयाबी,वह भी ‘दृष्यम द कंकल्यूजन’ की रिलीज से तीन दिन पहले मंुबई के मलाबार इलाके में आलीषान फ्लैट खरीदकर ऐसा पलटवार किया है कि हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं.
एक बहुत पुरानी कहावत है कि ‘‘ गरजने वाले बादल बरसते नहीं, और जो शांत रहते हैं, वह जब बरसते हैं तो सुनामी ला देते हैं!’’ जी हॉ! बौलीवुड में एक सुलझे और धाकड़ कलाकार अक्षय खन्ना हैं,जो कि कैंची की तरह अपनी जुबान चलाने की बनिस्बत अपने ‘किरदार से वार; और ‘काम से पलटवार’ करने में यकीन रखते हैं. अब अक्षय खन्ना ने अपनी चुप्पी से वो बम फोड़ा है, जिसकी गूंज पूरे बौलीवुड के गलियारों में सुनाई दे रही है.
वास्तव में जब फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए,तो अक्षय खन्ना ने कुमार मंगत पाठक की फिल्म ‘‘दृश्यम 3’,जो दो अक्टूबर को ‘‘दृष्यमः द कंकल्यूजन’ के नाम से रिलीज हुई है,को अक्षय खन्ना ने बिना किसी शोर-शराबे के लात मार दी. जबकि ‘दृष्यम 2’ में अक्षय खन्ना थे.बताया गया कि ‘दृष्यम 3’ की स्क्रिप्ट अक्षय खन्ना को पसंद नही आयी थी.उसके बाद निर्माता व निर्देषक ने उसी किरदार को निभाने के लिए जयदीप अहलावत को जोड़ लिया.अब फिल्म देखने के बाद ज्यादातर लोगो की राय मंे अक्षय खन्ना ने इस फिल्म को छोड़कर सही किया था.
लेकिन ‘दृश्यम 3’ के लेखक, निर्माता और निर्देशक के तो जैसे पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी. मेकर्स ने अक्षय पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप मढ़ दिए..किसी ने कहा अनप्रोफेशनल, तो किसी ने कहा घमंडी! पूरी फिल्म इंडस्ट्री तमाशा देखते हुए इंतजार करती रही कि अक्षय कब मुंह खोलेंगे. लेकिन अक्षय खन्ना ने ‘एक चुप, सौ सुख’ का रास्ता अख्तियार कर अपने काम पर ध्यान देते रहे. उन्होंने विवादों की कीचड़ में पैर रखने के बजाय अपनी नई फिल्म ‘‘महाकाली’ के किरदार षुक्राचार पर काम करना जारी रखा.
फिल्म ‘‘दृष्यम 3’’ के रिलीज ही नही ट्ेलर के बाजार में आने से पहले ही अक्षय खन्ना की खामोशी का पहला जवाब दुनिया के सामने तब आया,जब प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का ‘शुक्राचार्य’ के फस्ट लुक का मोषन पोस्टर जारी किया गया और अक्षय खन्ना पर कीचड़ उछालने वालों की ‘बोलती बंद’ होने के साथ ही सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई!
लंबी सफेद दाढ़ी, माथे पर भस्म का तिलक और आंखों में वो असुर गुरु का क्रोध! इस लुक ने साफ कर दिया कि अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ की घिसी-पिटी कहानी में नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े माइथोलॉजिकल यूनिवर्स में तबाही मचाने की तैयारी कर रहे थे! उन्होंने अपनी खामोषी से साबित कर दिया कि ‘शेर जब दो कदम पीछे खींचता है, तो वह डरता नहीं… बल्कि शिकार की तैयारी करता है.’’
बात यहीं खत्म नही होती है…‘दृष्यम 3’ के निर्माता का आरोप था कि ‘दृष्यम 2’ के लिए दो करोड़ लेने वाले अक्षय खन्ना ने ‘दृष्म 3’ के लिए अनाप षनाप पैसे मांगे.लेकिन अक्षय खन्ना चुप रहे और दो अक्टूबर को रिलीज हुइ्र फिल्म ‘‘दृष्यम 3’ यानी कि ‘दृष्यम द कंकल्यूजन’ की जिस दिन एडवांस बुकिंग ष्षुरू हुई,उसी दिन अक्षय खन्ना ने किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं, बल्कि मुंबई के सबसे महंगे और अरबपतियों के इलाके मालाबार हिल पर 30 लिटिल गीब्स में 33.26 करोड़ रुपये का आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट खरीदकर तहलका मचा दिया है! जबकि एडवांस बुकिंग के ही समय पीवीआर और ऑयनॉक्स मल्टीप्लैक्स कोे ‘दृष्यम द कंकल्यूजन’ की चार टिकट खरीदने पर एक पाव भाजी मुफ्त में देने का भी ऐलान करना पड़ा.
जिससे वह फिल्म को सफल बता सके. लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट का यह घर, जिसकी केवल स्टाम्प ड्यूटी ही करीब 2 करोड़ रुपये है, चीख-चीख कर कह रहा है कि अक्षय खन्ना का कद और उनका सिक्का आज किस मुकाम पर है! जहां विरोधी उनके डूबने की दुआ कर रहे थे, वहीं अक्षय ने मुंबई के सबसे रईस इलाके में अपना नया आशियाना बना लिया. इसे कहते हैं..खामोषी से अपना काम करते हुए अपनी तरक्की से दुश्मनों का जीना हराम करते रहो… जी हॉ! अक्षय खन्ना ने मुंबई के सबसे महंगे, अरबपतियों के इलाके मालाबार हिल रोड पर मौजूद ‘30 लिटिल गिब्स’ बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 301 खरीदा है.
इस आलीशान लक्ज़री फ्लैट का सिर्फ कारपेट एरिया ही 2,341 स्क्वायर फीट है, और साथ में 175 स्क्वायर फीट की एक आलीशान बालकनी है, यानी कुल एरिया 2,516 स्क्वायर फीट से ज्यादा है. इस फ्लैट में एक स्पेशल स्टाफ यूनिट (नौकरों के लिए अलग कमरा) और मुंबई जैसे शहर में 3 पर्सनल कार पार्किंग स्पेस मिले हैं!इसकी कुल कीमत 33 करोड़ 26 लाख रुपये है. अक्षय ने सिर्फ इसकी स्टाम्प ड्यूटी के लिए 1.99 करोड़ नगद चुकाए हैं!
हम यहां बता दें कि 51 साल की उम्र में भी अक्षय खन्ना कंुवारे हैं. और यह उनका पहला घर नहीं है.अक्षय खन्ना के पास पहले से ही 100 करोड़ से ज्यादा का साम्राज्य है.. मुंबई के पॉश जुहू इलाके में अक्षय खन्ना का अपना एक आलीशान सी फेषिंग बंगला है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रूपए से ज्यादा है. इसी घर में वह अपने स्वर्गीय पिता व अभिनेता विनोद खन्ना के साथ रहते थे. इस घर में एक आलीशान होम थिएटर और अरब सागर को निहारती बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं.मालाबार हिल की ‘लिटिल गिब्स रोड’ पर ही ‘लिपलाज़ो’ बिल्डिंग में उनका एक और पुराना घर है, जिसकी वैल्यू 60 करोड ़रूपए आंकी गई है.मुंबई की भागदौड़ से दूर, अक्षय खन्ना अक्सर अपने अलिबाग वाले खूबसूरत फार्महाउस में समय बिताते हैं, जहां वह अपनी प्राइवेसी को एन्जॉय करते हैं. इसके अलावा साउथ मुंबई के ताड़देव इलाके में उनभी उनकी प्रीमियम प्रॉपर्टीज हैं!
अक्षय खन्ना ने इस रीयल एस्टेट धमाके से साबित कर दिया कि उन्हें किसी बड़े बैनर की फिल्म की जरुरत नही है.वह अच्छा काम करने मंे यकीन रखते हैं और अच्छा काम उनके पास चल कर आता है. Akshaye Khanna





