Maharaja Movie: बौलीवुड के फिल्मकार तो हौलीवुड,साउथ व कोरियन फिल्मों का रीमेक बनाते हुए ही बड़े बड़े दावे करते हुए अपनी कमीज को सबसे ज्यादा उजली बताते रहते हैं. वहीं अब पासा पलट चुका है. अब  विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘महाराजा’ इतिहास रचने जा रही है.

जी हां, भारतीय सिनेमा ही नही विष्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है,जब  तमिल सिनेमा की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘‘महाराजा’’ का रीमेक हौलीवुड का एक स्टूडियो हौलीवुड में करने जा रहा है. जिसमें हौलीवुड का  ऑस्कर विजेता सुपरस्टार विजय सेतुपति के उस आइकॉनिक किरदार को निभाने के लिए बातचीत कर रहा है? जबकि आमिर खान ‘महाराजा’ का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं.

तमिल फिल्म ‘‘महाराज’’ के निर्माता सुधन सुंदरम ने खुद आधिकारिक तौर पर मीडिया को इस डील की पुष्टि की है. 2024 में प्रदर्षित तमिल फिल्म ‘‘महाराजा’ ने बाक्स आफिस पर जबरदस्त कमायी की थी. ‘महाराजा’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन के बॉक्स ऑफिस पर करीब 91.65 करोड़ रूपए का धमाकेदार व्यापार किया है.तो वहीं यह फिल्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर धूम मचा रही है. चाइना और नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की अभूतपूर्व पॉपुलैरिटी को देखते हुए, लॉस एंजिल्स की एक टॉप हॉलीवुड टैलेंट और रीमेक एजेंसी ने सीधे तमिल फिल्मकार से संपर्क किया और इसके ‘इंटरनेशनल रीमेक राइट्स’ अपने नाम कर लिए।

तो क्या ‘‘महाराजा’ की कहानी ऐतिहासिक या धार्मिक है? जी नही..बल्कि हॉलीवुड के मेकर्स इस बात से दंग थे कि कैसे एक मामूली नाई और उसकी दुकान से चोरी हुए एक ‘लोहे के डस्टबिन’ के आइडिया को एक रोंगटे खड़े कर देने वाले पिता-बेटी के रिवेंज थ्रिलर में बदला जा सकता है... हौलीवुड में इस समय एक ऐसे ही यूनिवर्सल और इमोशनल थ्रिलर की तलाश थी, और ‘महाराजा’ का स्क्रीनप्ले उनके लिए सोने की खदान साबित हुआ.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...