Maharaja Movie: बौलीवुड के फिल्मकार तो हौलीवुड,साउथ व कोरियन फिल्मों का रीमेक बनाते हुए ही बड़े बड़े दावे करते हुए अपनी कमीज को सबसे ज्यादा उजली बताते रहते हैं. वहीं अब पासा पलट चुका है. अब  विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘महाराजा’ इतिहास रचने जा रही है.

जी हां, भारतीय सिनेमा ही नही विष्व सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है,जब  तमिल सिनेमा की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘‘महाराजा’’ का रीमेक हौलीवुड का एक स्टूडियो हौलीवुड में करने जा रहा है. जिसमें हौलीवुड का  ऑस्कर विजेता सुपरस्टार विजय सेतुपति के उस आइकॉनिक किरदार को निभाने के लिए बातचीत कर रहा है? जबकि आमिर खान ‘महाराजा’ का हिंदी रीमेक बनाना चाहते हैं.

तमिल फिल्म ‘‘महाराज’’ के निर्माता सुधन सुंदरम ने खुद आधिकारिक तौर पर मीडिया को इस डील की पुष्टि की है. 2024 में प्रदर्षित तमिल फिल्म ‘‘महाराजा’ ने बाक्स आफिस पर जबरदस्त कमायी की थी. ‘महाराजा’ ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन के बॉक्स ऑफिस पर करीब 91.65 करोड़ रूपए का धमाकेदार व्यापार किया है.तो वहीं यह फिल्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर धूम मचा रही है. चाइना और नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की अभूतपूर्व पॉपुलैरिटी को देखते हुए, लॉस एंजिल्स की एक टॉप हॉलीवुड टैलेंट और रीमेक एजेंसी ने सीधे तमिल फिल्मकार से संपर्क किया और इसके ‘इंटरनेशनल रीमेक राइट्स’ अपने नाम कर लिए।

तो क्या ‘‘महाराजा’ की कहानी ऐतिहासिक या धार्मिक है? जी नही..बल्कि हॉलीवुड के मेकर्स इस बात से दंग थे कि कैसे एक मामूली नाई और उसकी दुकान से चोरी हुए एक ‘लोहे के डस्टबिन’ के आइडिया को एक रोंगटे खड़े कर देने वाले पिता-बेटी के रिवेंज थ्रिलर में बदला जा सकता है… हौलीवुड में इस समय एक ऐसे ही यूनिवर्सल और इमोशनल थ्रिलर की तलाश थी, और ‘महाराजा’ का स्क्रीनप्ले उनके लिए सोने की खदान साबित हुआ.

फिल्म के निर्माता के अनुसार हौलीवुड एजेंसी इस फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर सेट कर रही है और इसके लिए फिल्म ‘डलास बायर्स क्लब’ के लिए ऑस्कर अवार्ड विजेता अभिनेता मैथ्यू मैककोनाघी से बातचीत चल रही है… इतना ही नही क्रिस्टोफर नोलन की कल्ट फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ में मुख्य भूमिका मैथ्यू मैककोनाघी ने ही निभायी थी. मैथ्यू मैककोनाघी हौलीवुड में अपनी ‘मेथड एक्टिंग’ और बेहद इंटेंस, संजीदा किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वेब सीरीज ‘ट्रू डिटेक्टिव’ में मैथ्यू मैककोनाघी का जासूस और एक टूटे हुए इंसान का किरदार आज भी सिनेमा की दुनिया में एक मिसाल है.सूत्र दावा कर रहे है कि फिलहाल हौलीवुड के लेखक इस तमिल फिल्म की स्क्रिप्ट को अमेरिकी दर्शकों के हिसाब से ढालने में व्यस्त हैं. और इस फिल्म का फिल्मांकन  2027 में षुरू होने की संभावना है.

तमिल फिल्म ‘‘महाराजा’’ की इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय इसके निर्देषक निथिलन स्वामीनाथन को जाता है. निथिलन ने तमिल सिनेमा के मशहूर रियलिटी शो ‘नालया इयकुनर- सीज़न 3’ को जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था.इसके बाद साल 2017 में उन्होंने अपनी पहली फीचर फिल्म ‘कुरंगु बोम्मई’ का निर्देषन किया था. इस फिल्म में फिल्मकार निथिलन ने एक खोए हुए बैग और मूर्ति तस्करी के इर्द-गिर्द ऐसी नॉन-लीनियर कहानी बुनी थी कि क्रिटिक्स हैरान रह गए थे।‘कुरंगु बोम्मई’ के बाद निथिलन ने पूरे 7 साल का लंबा गैप लिया. इन 7 सालों में उन्होंने ‘महाराजा’ की पटकथा तैयार की. उनकी इस मेहनत का ही नतीजा है कि 2024 में जब ‘महाराजा’ सिनेमाघरो ंमें पहुॅची तो इसे दर्षको ने हाथों हाथ ले लिया.फिल्मकार निथिलन की खासियत भी यही है कि वह रोजमर्रा की बेहद मामूली चीजों (जैसे पहली फिल्म में एक बैग और दूसरी में एक डस्टबिन) को उठाते हैं और उसे एक विशाल, डार्क और इमोशनल थ्रिलर में तब्दील कर देते हैं. अब चर्चाएं हैं कि वह  सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक फिल्म पर काम करने के साथ ही ‘‘महाराजा 2’’ की स्क्रिप्ट भी पूरी कर ली है।

तमिल फिल्म ‘महाराज’ की सफलता में अभिनेता विजय सेतुपति के योगदान को नजरंदाज नही किया जा सकता. यह फिल्म विजय सेतुपति के करियर की 50वीं फिल्म थी. लेकिन इस 50वीं फिल्म तक पहुंचने का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.विजय सेतुपति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड जूनियर आर्टिस्ट की थी. वह फिल्मों में हीरो के पीछे भीड़ में खड़े रहते थे.कई साल तक रिजेक्शन झेलने के बाद उन्हें कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म ‘पिट्चा’ और ‘नादुवुला कोन्जाम पक्काथ कनोम’ जैसी फिल्मों से पहचान मिली.वह तमिल सिनेमा के इकलौते ऐसे सुपरस्टार बने जिन्होंने कभी भी अपनी ‘स्टार इमेज’ की परवाह नहीं की. तभी तो विजय सेतुपति ‘‘महाराजा’ में एक साधारण, हकलाने वाले नाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हुए, जो पुलिस स्टेशन में बैठकर रोता है.‘महाराजा’ में जब वह पुलिसवालों के सामने हाथ जोड़कर अपनी ‘लक्ष्मी’ मांगते हैं, तो उनकी आंखों की बेबसी हौलीवुड के क्लासिक कलाकारों की याद दिलाती है. इतना ही नही  क्लाइमेक्स में, जब उनके सामने वह कड़वा सच आता है, तो बिना चिल्लाए, बिना छाती पीटे, सिर्फ अपनी कांपती हुई सांसों से उन्होंने जो अभिनय किया है, उसने इस फिल्म को ग्लोबल स्तर पर पहुंचा दिया. यही वह अभिनय की गहराई है जिसे देखकर मैथ्यू मैककोनाघी जैसे हौलीवुड के दिग्गज भी इस किरदार को करने के लिए खिंचे चले आए.

सिर्फ हौलीवुड ही नही आमिर खान भी इस तमिल फिल्म का रीमेक हिंदी में बनाना चाहते हैं.  आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इस फिल्म के ऑफिशियल हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं.सूत्रों पर यकीन किया जाए तो आमिर खान खुद इस फिल्म में विजय सेतुपति वाला मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं.पर लोग षंका व्यक्त कर रहे हैं कि क्या आमिर खान, विजय सेतुपति की उस सादगी और रॉ इमोशन को हिंदी स्क्रीन पर मैच कर पाएंगे? क्योंकि ‘महाराजा’ की ताकत उसका ग्लैमर नहीं, बल्कि उसकी सादगी और उसका बेहद डार्क क्लाइमेक्स है.इतना ही नही लोगों का मानना है कि बौलीवुड के ढर्रे पर चलते हुए आमिर खान ने भी इसका रीमेक करते हुए जबरदस्ती के गाने ठॅूंसे या कमर्शियल बदलाव किए, तो यह रीमेक डिजास्टर भी साबित हो सकता है.

तमिल फिल्म ‘महाराजा’ को लेकर जिस तरह से हौलीवुड दीवाना हुआ है, उससे एक बात साफ हो जाती है कि आज के दौर में ‘कंटेंट ही असली राजा है’.तमिल सिनेमा ने एक बार फिर दिखा दिया है कि अगर आपके पास निथिलन स्वामीनाथन जैसा विजन और विजय सेतुपति जैसा कलाकार हो, तो आप दुनिया जीत सकते हैं. Maharaja Movie

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...