CJP Protest: 20 जुलाई 2026 को संसद चलो मार्च के बाद अब 22 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने एक और बड़ा ऐलान किया है. सीजेपी ने कहा है कि संसद मार्च के दौरान जिन लोगों और छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया यदि उन्हें रात 8 बजे तक पुलिस ने नहीं छोड़ा तो अब इससे भी बड़ा आंदोलन होगा.
संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने युवा छात्रों पर लाठीचार्ज के साथ ही बहुत सारे छात्रों को बसों में ठूंस ठूंस कर विभिन्न थानों में ले गई थी. बहुतेरे छात्रों का अब तक कुछ पता नहीं चल रहा है कि उन्हें किस हवालात में रखा गया है. अनेक छात्रों को छत्रसाल स्टेडियम में भी ले जाया गया था. जहां से वे कहाँ गए कुछ पता नहीं चल रहा है. अनेक छात्रों के माता पिता अपने वकीलों को साथ लेकर रात भर तमाम थानों के चक्कर काटते रहे मगर किसी पुलिस अधिकारी ने उन्हें नहीं बताया कि उनके बच्चे कहां हैं? उन्हें अरेस्ट किया गया है या डिटेन किया गया है इसकी भी कोई जानकारी पुलिस नहीं दे रही है. तमाम अधिकारी कैमरों से अपना मुंह छुपा कर घूम रहे हैं, मगर गायब बच्चों के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं. अनेक बच्चों को जिन्हें हिरासत में लिया गया था, उनको उनसे वकीलों से भी मिलने नहीं दिया गया. CJP Protest





