Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए बच्चों, गायब छात्रों और पुलिस द्वारा पीटे गए घायल बच्चों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करके सोशल मीडिया के द्वारा इसकी जानकारी दी है. कोई भी माता पिता, वकील, छात्र 8588833548 पर मदद के लिए मेसेज कर सकते हैं.

उन्होंने कहा है कि जो भी माता पिता अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, या जिन माँ बाप को अपने बच्चों को जेल से छुड़वाने में मदद चाहिए, लीगल मदद चाहिए, चिकित्सीय मदद चाहिए, वे सभी इस हेल्पलाइन नंबर पर फ़ोन कर सकते हैं, जहां से उन्हें पूरी मदद प्राप्त होगी.
आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी की तरह का प्रदर्शन तो नहीं किया पर वह अब कुछ वाहवाही बटोरने के लिए लीगल हैल्प दे रही है. Aam Aadmi Party

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...