कलर्स टीवी का विवादित शो “बिग बौस 13’’ में आए दिन जबरदस्त मोड़ आ रहे है, जिससे इस शो के दर्शकों का काफी इंटरटेन होता है. आपको बता दें, हाल ही में सलमान खान ने वीकेंड का वार पर सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई है. जी हां, इसी बीच सुनने में आ रहा है कि जल्द ही कंट्स्टेंट्स को फैमिली टास्क मिलने वाला है. यानी कि कंट्स्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आएंगे
खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की मां इस टास्क के दौरान घर के अंदर आएंगी तो वहीं आरती सिंह के भाई और मशहूर कौमेडियन कृष्षा अभिषेक की एंट्री होगी. तो उधर इसी बीच ये खबर आ रही है कि रश्मि देसाई की मां इस शो में नहीं आएंगी.
ये भी पढ़ें- अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस का दिल जीत रही हैं ये नागिन एक्ट्रेस
जी हां खबरों की माने तो रश्मि देसाई की मां और उनके बीच थोड़ी सी कड़वाहट है, जिसके चलते ही रश्मि घरवालों से अलग रहती हैं. यही कारण है कि रश्मि की मां इस शो में उनके लिए नहीं आएंगी.
https://www.instagram.com/p/B7RIwqmnjzT/?utm_source=ig_web_copy_link
एक रिपोर्ट के अनुसार में रश्मि की मां ने खुलासा किया था कि सिद्धार्थ शुक्ला जिस तरह से उनकी बेटी के साथ पेश आते है, वह उन्हें बिल्कुल भी नहीं पसंद है.
ये भी पढ़ें- मरते दम तक एक्टिंग करूंगी : करीना कपूर
अब ऐसे में मेकर्स टीआरपी के लिए रश्मि की मां को शो में लाने के लिए जरूर कोशिश करेंगे. घर के अंदर हाल ही में रश्मि के भाई ने भी एंट्री मारी थी. एक टास्क के दौरान आकर रश्मि के भाई ने उन्हें अरहान से दूर रहने की सलाह दी थी.





