भारी-भरकम गेम खेलने और ब्राउजिंग के दौरान सभी फोन थोड़े गर्म तो हो ही जाते हैं, लेकिन अगर आपका फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो समझ जाएं कि कोई समस्या है. वैसे पिछले कुछ समय से एंड्रायड फोन के गर्म होने की शिकायतें और ज्यादा गर्म होने की वजह से उसके फटने या ब्लास्ट होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में यूजर्स के मन में सवाल उठता है कि उनके पास जो फोन है, वो कितना सुरक्षित है और कैसे ये पता लगाया जाए कि उनका स्मार्टफोन फट सकता है या उसमें आग लग सकती है. आपके मन में उठ रहे इन्हीं सब सवालों के जवाब आज हम आपको इस लेख के जरिये बताने की कोशिश करेंगे.

फोन और बैटरी का जल्दी जल्दी गर्म होना

अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी बहुत जल्दी जल्दी गर्म हो रही है, तो उसे तुरंत बदलवा लें. वहीं अगर आपके फोन का बैक पैनल उभरा हुआ सा नजर आता है, तो उसका भी ध्यान रखें, क्योंकि इस स्थिति में बैटरी के फटने की सम्भावना सबसे ज्यादा होती है. फूली हुई बैटरी के साथ किसी भी तरह का छेड़छाड़ न करें, ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसी के साथ अगर आपका फोन जरा सी देर में ही गर्म हो जाता है तो उसे तुरंत सर्विस सेंटर पर ले जाएं.

पानी में गिरने पर सही से ठीक करवाएं फोन

अक्सर ही देखा गया है कि लोग अपने फोन के पानी में गिर जाने पर उसे घर पर ही ठीक करने की कोशिश करने लगते हैं, जबकि उसे सर्विस सेंटर में लेजाकर रिपेयर कराना ज्यादा बेहतर होता है. फोन के पानी में जाने से बैटरी में शौर्ट सर्किट हो सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...