वैसे तो व्हाट्सऐप को दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप कहा जाता है. लेकिन अब लगातार जिस तरह से इसमें नए नए फीचर जोड़े जा रहे हैं उसे देखते हुए इसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप कहना गलत होगा, क्योंकि इसमें जोड़े जाने वाले नए फीचर्स इसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप की छवि से अलग कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप में एक बार फिर से एक नया फीचर जुड़ने वाला है जिसका इस्तेमाल ग्रुप वीडियो कौलिंग के लिए किया जा सकता है. मतलब कि इस नये फीचर के द्वारा एक साथ कई लोगों के साथ कौलिंग की जा सकती है, ठीक वैसे ही जैसे की कौन्फ्रेंसिंग करते हैं. अभी इस फीचर की व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में टेस्टिंग चल रही है. इसे अभी कंपनी ने सभी के लिए उपलब्ध नहीं कराया है. अभी व्हाट्सऐप पर एक बार में एक ही व्यक्ति से बात की जा सकती है. WA बीटा इंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रौयड के लिए दिया जाएगा.

इसके अलावा यह भी बताया गया है कि एक बार में तीन लोगों को कौलिंग में जोड़ा जा सकता है यानी एक साथ चार यूजर्स वीडियो कौलिंग कर सकते हैं. फिलहाल व्हाट्सएप की तरफ से ये नहीं बताया गया है की ग्रुप वीडियो कौलिंग का फीचर कब आएगा. लेकिन अगर आपल इसे अभी ही प्रयोग करना चाहते हैं तो एपीके मिरर वेबसाइट से इसका लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.17.70 में वौयस कौल के फीचर को देखा गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...