व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को सबसे पहले इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, ब्रिटेन और अमेरिका में शुक्रवार (19 जनवरी) को लौन्च किया था. इसके बाद इस ऐप को भारत में भी लौन्च कर दिया गया है. यह ऐप 4.0.3 और इससे ऊपर के सभी एंड्रायड वर्जन में काम करेगा. जिसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है. व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को खासतौर पर छोटे बिजनेसमैन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. व्हाट्सऐप का यह नया ऐप बिजनेस के लिए एक सिंपल टूल के साथ आता है, इसके जरिए यूजर्स अपने क्लाइंट और कस्टमर्स के साथ आसान तरीके से बात कर सकते हैं. इसके लिए कंपनी ने BookMyShow, Netflix और MakeMyTrip के साथ साझेदारी में शुरुआत की है.

क्या है खास

ओरिजिनल व्हाट्सऐप से अलग, बिजनेस-केंद्रित इस ऐप में बिजनेसमैन अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और बिजनेस की जानकारी, ईमेल या स्टोर एड्रेस और वेबसाइट जैसी डिटेल्स डाल सकते हैं. इसके साथ ही यह स्मार्ट मैसेजिंग टूल भी मुहैया कराता है जिससे तेजी से अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के तेज और फटाफट जवाब दिए जा सकें. ऐप में नए ग्राहकों को ग्रीटिंग मैसेज भेजने और कंपनियों के व्यस्त होने पर ‘away’ सेट करने यानी दूर रहने का विकल्प भी मिलता है. इसके अलावा, ऐप व्हाट्सऐप वेब सपोर्ट करता है जिससे कंपनियां सीधे डेस्कटौप से ही मैसेज सेंड और रिसीव कर सके.

व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के फीचर्स

  • इंस्टौल करने के बाद रजिस्टर करते वक्त आप इसमें जो भी नाम सेट कर देंगे उसे फिर कभी नहीं बदला जा सकेगा.
  • ऐप में रजिस्टर करते वक्त आप अपने बिजनेस की कैटगरी चुन सकते हैं.
  • इस ऐप में रिप्लाई शिड्यूल किए जा सकते हैं.
  • बिजनेस में टेक्स्ट मैसेजों का औटोमैटिक रिप्लाई भी किया जा सकता है.
  • भेजे गए और रिसीव किए गए मैसेजों की संख्या भी देखी जा सकती है.
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और ब्राजील में 80 प्रतिशत से ज्यादा छोटे कारोबारियों का मानना है कि व्हाट्सऐप के चलते उन्हें ग्राहकों से बातचीत करने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है. बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप की योजना छोटे कारोबारियों के लिए कौर्पोरेट कम्युनिकेशन को इनेबल करने वाले फीचर के साथ आने वाले समय में कुछ बिजनेस को कन्फर्म अकाउंट्स के तौर पर मार्क करने की है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...