क्या आप भी एक पत्रकार बनना चाहते है, तो आपके इस सपने को साकार करने में गूगल का नया ऐप आपकी मदद करेगा. जी हां गूगल ने एक ऐसा ऐप लौन्च किया है, जिसका इस्तेमाल कर अब हर कोई आसपास की खबरों को अपडेट कर पत्रकार बन सकेगा.

Google ने लोकल खबरों में अपनी जगह बनाने के लिए इस ऐप को लौन्च किया है. इसका नाम Bulletin रखा गया है. इस ऐप के जरिए कोई भी यूजर्स अपने इलाके की खबरें पोस्ट कर सकता है.

Bulletin के जरिए यूजर्स सीधे अपने फोन से फोटो, वीडियो या मैसेज वेब में पोस्ट कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी ब्लौग या वेबसाइट की जरुरत भी नहीं महसूस होगी. Bulletin स्टोरीज पब्लिक रहेंगी और इन्हें गूगल सर्च के जरिए एक्सेस किया जा सकता है.

technology

गूगल ने अपने एक बयान में कहा, ‘यह एक फ्री और काफी लाइट ऐप है. इसमें आप फोटो, विडियो और टेक्स्ट के माध्यम से अपनी खबरों या अन्य चीजों को सीधे यहां पोस्ट कर पाएंगे. इसके लिए आपको कोई ब्लौग या वेबसाइट बनाने की कोई जरूरत नहीं होगी.’ गूगल ने आगे कहा, ‘यह ऐप आपके द्वारा आपके और आपके समाज के लिए स्टोरीज बनाने के लिए है. इस ऐप को उन स्टोरीज के लिए तैयार किया गया है, जो वेब पर नहीं आ पा रही हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेजेंटेशन के दौरान गूगल के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इसमें यूजर्स अपनी स्टोरीज को रियल टाइम में फोटो और वीडियो के साथ पोस्ट कर सकते हैं.

फिलहाल इस ऐप को औकलैंड, कैलिफौर्निया और नैशविल के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. यहां के लोकल यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...