दिल्ली में होने वाले GMX शो में हीरो ने अपना नवीनतम ई-स्कूटर फ्लैश शुरू किया है. देश में बढ़ते पॉल्यूशन को देखते हुए हीरो इलेक्ट्रिक ने अपना ये नया ईको फ्रेंडली स्कूटर Flash लॉन्च किया है. इसकी कीमत 19,990 रुपये तय की गई है. देश में इन दोपहिया वाहनों को यह बात ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है कि कस्टमर्स आसानी से इन्हें खरीद सकें और आसानी से मेन्टेन भी रख सकें.

इन स्कूटर्स की डिजाइन में उन कस्टमर्स का खासा ध्यान रखा गया है जो पहली बार कोई ई-व्हीलर खरीद रहें हैं. एक बार चार्ज करने पर ये स्कूटर 65 किलोमीटर तक चल सकता है और ये केवल 87 किग्रा वजन का है. इसमें मैग्नेशियम अलॉय व्हील, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और फुल बॉडी गार्ड जैसी सभी सुविधाऐं दी गई हैं. ये ई-स्कूटर रेड, ब्लेक और सिल्वर ब्लेक रंगों के विकल्पों में बाजार में उपलब्ध है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी सवारी करने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस या किसी भी प्रकार के अन्य पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है.

इस स्कूटर में 250 वॉट का मोटर है जिसमें 48 Volt 20 Ah VRLA की बैटरी है. नये स्कूटर में शॉट सर्किट प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखा गया है और सीट के नीचे स्टोरेज की भी पर्याप्त स्पेस दी गई है. 

इसके बाद अब हीरो इलेक्ट्रिक और दो नए टू-व्हीलर लॉन्च करने की योजना भी बना रहा है, जिसमें से एक स्मार्ट स्कूटर होगा और एक कम गति वाला नया ई-स्कूटर. ये स्मार्ट स्कूटर इस साल के बीच में तो वहीं ई-स्कूटर आने वाले साल के मार्च में मतलब 2018 में शुरू किया जाएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...