वैलेंटाइन डे हर प्यार करने वाले के लिए खास होता है. इस बार अपने वैलेंटाइन डे को और खास बनाने के लिए आप अपने फोन में कुछ खास ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. ये सभी ऐप्स खासतौर से वैलेंटाइन डे के लिए डिजाइन किए गए हैं. आईओएस और एंड्रॉयड के लिए मौजूद ये ऐप्स आपके वैलेंटाइन डे को यादगार बना देंगे.

वैलेंटाइन डे फोटो फ्रेम्स (Valentine Day Photo Frames)

इस ऐप की मदद से आप अपने पार्टनर के लिए लव फ्रेम्स के साथ एक एक्सक्लूसिव फोटो तैयार कर सकते हैं. इस ऐप में बहुत से रोमांटिक और खूबसूरत फ्रेम्स के ऑप्शन मौजूद हैं. आपको करना सिर्फ इतना होगा कि अपनी और अपने पार्टनर की एक-एक फोटो सिलेक्ट कर फ्रेम में फिट करनी होगी. इस फ्रेम में आप अपने पार्टनर के लिए प्यार भरा कोई कलरफुल मैसेज भी ऐड कर सकते हैं. इस ऐप की मदद से बनाए गए इस प्यारे से फोटो फ्रेम को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर भी शेयर करने का ऑप्शन है.

वैलेंटाइन डे स्पेशल (Valentines Day Special)

इस ऐप में आपको वैलेंटाइन डे से जुड़ी बहुत सी चीजें एक साथ मिलेंगी. यानी बहुत सारे ऐप्स डाउनलोड करने का झंझट ही नहीं रहेगा. इस ऐप पर आपको लव टेस्टर, रोमांटिक एसएमएस मेसेज, प्यार पर खूबसूरत कविताएं, राशिफल आदि के अलावा और भी बहुत कुछ मिलेगा. इतना ही नहीं इस ऐप में उन सिंगल लोगों के लिए भी टिप्स हैं, जिन्हें इस साल कोई पार्टनर नहीं मिल पाया है.

लव क्विज (Love Quiz)

इस ऐप को खासतौर से वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आप दोनों इस ऐप में दी गई क्विज को एक साथ बैठकर सॉल्व कर सकते हैं. यह बहुत ही मजेदार है. यह ऐप आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में और बेहतर तरीके से जानने में मदद करेगी. वैसे तो यह ऐप भी फ्री है, लेकिन इस ऐप में कुछ क्विज ऐसी हैं, जिन्हें खरीदना पड़ता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...