Smart Gadgets: ये छोटे वियरेबल डिवाइसेज आप की बातचीत, मीटिंग या दिनभर की गतिविधियों के दौरान औडियो रिकौर्ड कर के उसे एआई की मदद से समरी, नोट्स और रिमाइंडर्स में बदल सकते हैं. यानी, मीटिंग में हर बात लिखने के बजाय मीटिंग के बाद डिवाइस जरूरी पौइंट्स निकालने में मदद कर सकता है.

इलैक्ट्रौनिक पेपर टैबलेट

ये ऐसे डिजिटल नोटपैड हैं जिन की स्क्रीन कागज जैसी दिखाई देती है और जिन का मुख्य उद्देश्य पढ़नालिखना होता है. इन में नोटिफिकेशन और सोशल मीडिया जैसा डिस्ट्रैक्शन कम या बिलकुल नहीं होता. जो लोग फोन से दूर रह कर लिखना या पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह दिलचस्प है.

NFC बिजनैस कार्ड

कागज का विजिटिंग कार्ड देने के बजाय छोटा NFC कार्ड या टैग इस्तेमाल किया जा सकता है. सामने वाला अपने फोन को कार्ड के पास लाता है और आप की कौन्टैक्ट डिटेल्स, पोर्टफोलियो, इंस्टाग्राम, लिंकडिन खुल जाते हैं. सब से अच्छी बात, जानकारी बदलने पर नया कार्ड छपवाने की जरूरत नहीं.

स्मार्ट लगेज वजन टैग

ट्रैवल में एयरपोर्ट काउंटर पर पहुंच कर लगेज ओवरनाइट निकलने की समस्या आम है. कुछ स्मार्ट लगेज एक्सेसरीज वजन या बैग इन्फौर्मेशन को ट्रैक करने में मदद करते हैं.

फेस हाइड्रेशन चैक मशीन

फेस हाइड्रेशन चैक मशीन एक कौम्पैक्ट डिजिटल गैजेट या प्रोफैशनल स्कैनर है जो बायोइलैक्ट्रिकल इम्पीडैंस एनालिसिस का उपयोग कर के आप की त्वचा में नमी और तेल के स्तर को मापता है. Smart Gadgets

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...