दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाले पौप्युलर मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. दरअसल, प्ले स्टोर पर एक फेक व्हाट्सऐप देखा गया है जिसके झांसे में अब तक करीब 5 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं. इस फेक ऐप को व्हाट्सऐप का मलिशस वर्जन भी कहा जा रहा है यानी गलती से भी अगर आपने इसे डाउनलोड कर लिया तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है.

यह फेक ऐप गूगल प्ले स्टोर पर 'Update WhatsApp Messenger' के नाम से दिखाई दे रहा है, इसके साथ डिवेलपर का नाम 'WhatsApp Inc' दिया गया है. इस ऐप को चेक करने पर पता चला है कि इसके अब तक 5 हजार बार डाउनलोड्स हो चुके हैं.

इतना ही नहीं, प्ले स्टोर पर इसी नाम से इसका एक और वर्जन में उपलब्ध है जिसे फिलहाल 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है. बता दें कि ओरिजनल व्हाट्सऐप के गूगल प्ले स्टोर में करीब 1 बिलियन यानी 1 अरब डाउनलोड्स हैं.

इस बात की जानकारी सबसे पहले एक ट्विटर यूजर @MujtabaMHaq ने दी जिसके बाद व्हाट्सऐप ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo ने भी इसकी जानकारी दी है. Update Whatsapp Messenger ऐप के नीचे कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं जिसमें बताया गया है कि इस ऐप को डाउनलोड न करें क्योंकि यह एक फेक ऐप है. इसके साथ ही कई यूजर्स ने इसे रेड फ्लैग भी दिया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...