Romantic Story : मध्यवर्गीय परिवार का इकलौता लङका राजकुमार उर्फ राजू किशोर उम्र से ही आवारा और बिगड़ैल हो गया था. मांबाप का लाड़प्यार भी उस पर कुछ ज्यादा ही बरसता रहा, जिस कारण वह पढ़ाईलिखाई में पिछड़ा रहता और जिद से हर जरूरी व गैर जरूरी चीजें हासिल कर लेता था. इस पर घर वालों को कभीकभी कर्ज भी लेना पड़ जाता था.

राजू की एक छोटी बहन थी नेहा, जिसे वह जान से भी ज्यादा प्यार करता था. राजू कभी इंटर कालेज बंक कर के दोस्तों के साथ सिनेमा जाता, जुआ खेलता तो कभी शराबगांजे का नशा करता था. कभी जेब खर्च न हो तो चोरियां भी वह करने लगा, मसलन चेन छीनना, पर्स लूटना, मोबाइल छीन लेना आदि.

राजू के मांबाप लाडले बेटे के अंधभक्त बन चुके थे, जिस से वह और मनबढ़ सवाशेर हो चला था.
इसी तरह समय बीतता गया. जब जवानी के दिन शुरू हुए तो राजू लड़कियों की ओर आकर्षित होने लगा. स्कूलकालेज आतीजाती लड़कियों को अश्लील कमैंट्स मारता, हाथ पकड़ता, पीछा कर के छेङखानी करता था. और कहीं सुनसान रास्ते में लङकी दिखती तो उस के साथ गंदी हरकत कर के भाग जाता था.

एक बार की बात है. राजू दोस्तों संग एक खंडहरनुमा घर में ताश खेल रहा था. तभी एक लङकी उधर से गुजरी. वह बहुत खूबसूरत थी. अकेला पा कर राजू ने उसे दबोच लिया और दोस्तों के साथ मिल कर उस के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वीडियो भी बना लिया. घटना के बाद लङकी ने रोते हुए सब की शिकायत पुलिस से करने की बात कही, तो राजू ने उस का वीडियो इंटरनैट पर लोड कर बदनाम करने की धमकी दे डाली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...