कोई भी देश स्कूल, कॉलेज, बांध, हाइवेज और हॉस्पिटल से बनता है, मंदिर मस्जिद से सिर्फ भक्त पैदा होते हैं. यह बात जवाहर लाल नेहरू अपने पहले कार्यकाल में ही समझ गये थे लेकिन बीजेपी की 12 साल की उपलब्धियों को देखें तो भव्य राममंदिर और हर जिले में बीजेपी के आलीशान दफ्तर ही नजर आएंगे. बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के उदघाटन किये जाते हैं और उद्घाटन के बाद ही हाइवेज, सड़कें धंस जाती हैं, पुल टूट जाते हैं और कई बार बिना योजना और ख़राब इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से इमारते जर्जर ख़डी रह जाती हैं. इसके बावजूद बीजेपी बड़ी बेशर्मी के साथ नेहरू पर सवाल उठाती है कि नेहरू ने क्या किया?

जवाहरलाल नेहरू ने क्या किया इसका छोटा सा उदाहरण कोसी बैराज है. अगर यह बैराज न होता तो 26 अगस्त को जिस बाढ़ से नेपाल में तबाही हुई उस बाढ़ में बिहार के कई जिले पूरी तरह तबाह हो जाते. 26 अगस्त को नेपाल के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बहुत तेज बारिश हुई और फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ आ गई. पहाड़ों में जब थोड़े समय में बहुत ज्यादा पानी गिरता है तो पानी तेजी से नीचे की ओर बहता है और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है. यही पानी आगे चलकर कोसी नदी और कोसी बराज की तरफ पहुंचता है.

26 अगस्त को कोसी बराज में करीब 1,31,340 क्यूसेक पानी पहुंचा. बहाव 3.40 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था. क्यूसेक का मतलब है हर सेकंड लगभग 28 लीटर पानी. 3.40 लाख क्यूसेक का मतलब है कि नदी में हर सेकंड लगभग 96 करोड़ लीटर पानी बह रहा था. कोसी का पानी केवल बिहार में हुई बारिश से नहीं बढ़ता. नेपाल के पहाड़ी और ऊपरी इलाकों में बारिश होती है तो वहां से पानी कई नदियों के जरिए तेजी से नीचे आता है और नेपाल में हुई भारी बारिश का असर कुछ समय बाद ही बिहार के कोसी इलाके में दिखाई देता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...